Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    4,6,6,6,4,6...'रो' बहुत मारियो! कैरेबियाई खिलाड़ी ने नॉर्खिया की उधेड़ी बखिया, 10 गेंद पर खेली ताबड़तोड़ पारी

    Updated: Sun, 07 Apr 2024 06:17 PM (IST)

    IPL MI vs DC 2024 Romario Shepherd मुंबई की पारी का आखिरी ओवर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया लेकर आए। वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड क्रीज ...और पढ़ें

    Romario Shepherd ने आखिरी ओवर में जड़े 32 रन।
    Romario Shepherd ने आखिरी ओवर में जड़े 32 रन।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में दिल्ली के खिलाफ कैरिबियाई बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड का कहर देखने को मिला। रोहित शर्मा ने जहां पहले पावरप्ले में रोहित शर्मा ने चौके-छक्को की बारिश तो पारी के आखिरी ओवर में शेफर्ड ने ताबड़तोड़ कैमियों पारी खेल टीम का स्कोर 200 के पार ले गए।

    मुंबई की पारी का आखिरी ओवर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया लेकर आए। वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर थे। नॉर्खिया के ओवर में चौके-छक्कों की बारिश कर 32 रन जड़ दिए। ओवर में चार छक्के और दो चौके लगे। शेफर्ड ने 10 गेंद पर नाबाद 39 रन की तूफानी पारी खेली।

    पहली गेंद से ही शुरू कर दी पिटाई

    ओवर की पहली गेंद बैक ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर थी। शेफर्ड ने सामने की ओर चौका लगाया। दूसरी गेंद नॉर्खिया ने बैक ऑफ लेंथ कटर गेंद डाली थी। शेफर्ड ने बैकफुट से पुल किया और सामने की ओर लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर छक्का जड़ा।

    आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर बनाया

    • 6 - आरसीबी बनाम पीबीकेएस
    • 6 - एमआई बनाम डीसी*

    आईपीएल में सर्वाधिक 200+ का स्कोर

    • 29 - सीएसके
    • 24 - आरसीबी
    • 24 - एमआई*
    • 22 - पीबीकेएस
    • 21 - केकेआर

    आखिरी ओवर में शेफर्ड ने लूटी महफिल

    तीसरी गेंद पर शेफर्ड ऑफ स्टंप से भी आगे चलकर आ गए थे और स्लॉट में मिल गेंद को फ्लिक के अंदाज में स्क्वायर लेग के ऊपर से गेंद को स्टैंड में भेजा। चौथी गेंद पर भी हवाई फायर करते हुए कवर के ऊपर से छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर सामने की ओवर चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर हेलीकॉप्टर अंदाज में डीप मिडविकेट के ऊपर से सिक्स जड़कर ओवर समाप्त किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- लेस्बियन क्रिकेटर 'पत्नी' संग हुई रोमांटिक, इस खास मौके पर कपल ने एक दूसरे पर जमकर लुटाया प्यार

    टिम डेविड ने बनाए नाबाद 45 रन

    बता दें कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 234 रन का स्कोर बनाया। यह वानखेड़े पर किसी टीम द्वारा बनाया गया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर है। टिम डेविड 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। रोहित शर्मा ने 49 रन और ईशान किशन 42 और कप्तान पांड्या ने 39 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें- MI vs DC: वानखेड़े में गरजा Rohit Sharma का बल्ला, दिल्ली के खिलाफ कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज