Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024 Points Table Update: 8 साल बाद आरसीबी ने प्लेऑफ में बनाई जगह, धोनी का टूटा दिल; यहां देखें प्वाइंट्स टेबल पर कौन कहां

    Updated: Sun, 19 May 2024 12:32 AM (IST)

    IPL 2024 Points Table Update प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो केकेआर पहले स्थान पर है। राजस्थान दूसरे और एसआरएच तीसरे स्थान पर मौजूद है। आरसीबी प्लेऑफ के ...और पढ़ें

    आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई। फोटो- BCCI
    आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई। फोटो- BCCI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की चार टीमें फाइनल हो गई हैं। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इस टीम से पहले सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है।

    प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो केकेआर पहले स्थान पर है। राजस्थान दूसरे और एसआरएच तीसरे स्थान पर मौजूद है। आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई। 2016 के बाद आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। 

    हैदराबाद का बचा हुआ है एक मैच

    हैदराबाद में लगातार बारिश के कारण गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बनी थी। दोनों टीमों को एक-एक अंक साझा करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद का एक मैच अभी बचा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: Virat Kohli ने IPL इतिहास में दूसरी बार किया यह कमाल, क्रिस गेल के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    राजस्थान रॉयल्स की होगी कोलकाता से टक्कर

    सनराइजर्स के अब 13 मैच में 15 अंक हैं और शीर्ष 2 में जगह बनाने के लिए उन्हें रविवार को पंजाब किंग्स को हराना होगा। यह भी उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार जाए। बुधवार को पंजाब किंग्स ने कम स्कोर वाले मुकाबले में रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया।

    खबरें और भी

    दिल्ली ने लखनऊ को दिया था झटका

    आईपीएल में मंगलवार को लखनऊ पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत की बदौलत राजस्थान का प्लेऑफ में स्थान सुरक्षित हो गया। बीते मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स पर 19 रनों की जीत ने इन दोनों टीमों के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं को समाप्त कर दिया।

    यह भी पढे़ं- RCB vs CSK: दिनेश कार्तिक ने एमएस धोनी-विराट कोहली को पछाड़ा, T20 में ये कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी