यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL 2024: 'यह पागलपन है...' Hardik Pandya को लेकर R Ashwin से फैन ने किया सवाल; जानें क्या दिया जवाब
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को आलोचना का शिकार होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने फैंस के बीच चल रही लड़ाई को रोकने का आह्वान ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 में मुंबई की कप्तानी करते हुए फेल हो रहे हार्दिक पांड्या का ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने बचाव किया है। आर अश्विन ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। अश्विन का मानना है कि अगर किसी को जिम्मेदारी लेनी है तो वह फैंस को लेनी चाहिए। अश्विन ने कहा कि इसमें न तो फ्रेंचाइजी और न ही खिलाड़ी की कोई भूमिका है।
दरअसल, आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बना दिया था। इससे लेकर फैंस ने मुंबई को खूब ट्रोल किया। वहीं, शुरुआती दो मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान की एक बार आलोचना हो रही है। फैंस ने सोशल मीडिया पर खराब कप्तानी के चलते हार्दिक को जमकर ट्रोल किया।
अश्विन से फैन किया सवाल
ऐसे में अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर हार्दिक पांड्या का बचाव करते हुए दिखे। जब एक यूजर ने पूछा कि क्या मुंबई इंडियंस के लिए यह बयान जारी करने का समय आ गया है कि यह एक खराब ट्रांसफर था? अश्विन ने इसके जवाब में कहा, किसी की भी कोई भूमिका नहीं है। इसमें न तो फ्रेंचाइजी और न ही खिलाड़ी की कोई भूमिका है। मुझे लगता है कि जिम्मेदारी और दायित्व फैंस पर है।
यह भी पढे़ं- IPL 2024: इरफान पठान ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- यह खिलाड़ी अगले दो साल में खेलेगा इंडिया
अश्विन ने दिया तगड़ा जवाब
अश्विन ने कहा, आपने किसी अन्य देश में जो रूट और जैक क्रॉली के फैंस को लड़ते हुए देखा? यह पागलपन है, मुझे समझ नहीं आता। क्या स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के फैंस ऑस्ट्रेलिया में लड़ते हैं? यह क्रिकेट है। मैं इसे फिर से दोहराता हूं, फैंस के बीच ट्रोल करने का तरीका बदसूरत नहीं होना चाहिए। ये लोग हमारे अपने क्रिकेटर हैं। आप अपने ही खिलाड़ी को क्यों बुरा कहते हो?
यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: कोई भी झगड़ा 'Virat' या 'Gambhir' नहीं, Delhi Police ने क्यों शेयर किया ऐसा मीम्स