Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    GT vs DC: जोस बटलर शतक से चूके, लेकिन टीम को दिलाई जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हरा गुजरात बनी नंबर-1

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 07:42 PM (IST)

    दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल-2025 में दमदार फॉर्म में नजर आ रही है। इस सीजन इस टीम को हराना काफी मुश्किल हो रहा है। हालांकि गुजरात टाइटंस ने शनिवार को ये का ...और पढ़ें

    जोस बटलर ने दिल्ली के खिलाफ लगाया शतक
    जोस बटलर ने दिल्ली के खिलाफ लगाया शतक

    HighLights

    1. GT vs DC: गुजरात ने दिल्ली को अपने घर में दी मात
    2. GT vs DC: दिल्ली को हरा टॉप पर पहुंची गुजरात
    3. GT vs DC: जोस बटलर पूरा नहीं कर सके शतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2025 में शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस ने शनिवार को अपने घर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में सात से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए थे। गुजरात ने जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड के दम पर ये टारगेट 19.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 39 रन अक्षर पटेल ने बनाए। उन्होंने 32 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से ये पारी खेली। आशुतोष शर्मा ने 37 रन बनाए। गुजरात के लिए बटलर शतक से चूक गए। उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए। बटलर ने 54 गेंदों का सामना कर 11 चौके और चार छक्कों की मदद से 97 रन बनाए। 

    यह भी पढ़ें- तो इसलिए IPL 2025 खेल रहे हैं एमएस धोनी, चोट की नहीं कर रहे परवाह, हजारों करोड़ का है मामला!

    गिल हुए निराश

    204 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को दूसरे ही ओवर में झटका लग गया। कप्तान शुभमन गिल साई सुदर्शन के साथ हुई गलतफहमी के चलते रन आउट हो गए। गिल ने सात रन बनाए। फिर बटलर और सुदर्शन ने टीम को संभाला। 36 के निजी स्कोर पर सुदर्शन की पारी का अंत कुलदीप यादव ने कर दिया। वह 74 के कुल स्कोर पर आउट हुए।

    बटलर और रदरफोर्ड ने जिताया मैच

    उनके जाने के बाद जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए परेशानी खड़ी की। बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा किया और दूसरे छोर से रदरफोर्ड तूफानी अंदाज में रन बनाने लगे। बटलर ने इसके बाद अपना शतक पूरा करते हुए टीम को जीत दिलाई। 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मुकेश कुमार ने रदरफोर्ड को पवेलियन की राह दिखाई। 

    खबरें और भी

    दिल्ली की खराब शुरुआत

    दिल्ली को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। अभिषेक पोरेल को अरशद खान ने 23 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। अभिषेक नौ गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर लौटे। केएल राहुल ने आते ही तेजी से रन बनाने शुरू किए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। 14 गेंदों पर 28 रन बनाकर वह आउट हो गए। करुण नायर ने एक बार फिर अपनी तूफानी बैटिंग दिखाई। उन्होंने 18 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। नायर की पारी का अंत प्रसिद्ध कृष्णा ने किया।

    कप्तान अक्षर का हल्ला बोल

    कप्तान अक्षर ने फिर मोर्चा संभाला और ट्रिस्टन स्टब्स ने उनका साथ दिया। दोनों ने तेजी से रन बनाए। स्टब्स को मोहम्मद सिराज ने आउट कर दिल्ली का चौथा विकेट गिरा दिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने अक्षर की पारी का अंत कर दिया। वह 32 गेंदों पर 39 रन बनाने में सफल रहे। स्टब्स ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाए। अंत में आशुतोष शर्मा ने तूफान मचाया और 19 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली। हालांकि टीम का निचला क्रम जल्दी ढह गया।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 के बाद इन धुरंधरों की टीम इंडिया में वापसी तय! एक तो कर रहा है सात साल से इंतजार