विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs SRH: बीच मैच में हैदराबाद के खिलाड़ी को लगी चोट, कैच लेने की कोशिश में तुड़वाई उंगली, काव्या मारन का रिएक्शन वायरल

Published: Fri, 25 Apr 2025 08:53 PM (GMT+05:30)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। इस खिलाड़ी की चोट से ...और पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद को बीच में हो गई टेंशन
सनराइजर्स हैदराबाद को बीच में हो गई टेंशन

HighLights

  1. चेन्नई के खिलाफ हैदराबाद का खिलाड़ी चोटिल
  2. बीच मैच में लगी हैदराबाद के खिलाड़ी को चोट
  3. काव्या मारन का रिएक्सन हुआ वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आईपीएल-2025 अच्छा नहीं जा रहा है। इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो रही है। शुक्रवार को हैदराबाद का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के चेपॉक में हो रहा है और इस मैच में भी उसके लिए अच्छी खबर नहीं आई है। बीच मैच में उनका खिलाड़ी चोटिल हो गया।

हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की पारी के दौरान हैदराबाद के खिलाड़ी को चोट लग गई। ये खिलाड़ी कैच लेने गया और अपनी उंगली तुड़ाव बैठा।

यह भी पढ़ें- CSK vs SRH Playing 11: ट्रेविस हेड बाहर, चेन्नई ने किए 3 बदलाव, जूनियर डिविलियर्स को मिला डेब्यू का मौका

पटेल को लगी चोट

चेन्नई की पारी का आठवां ओवर चल रहा था। गेंदबाजी कर रहे थे कामिंडू मेंडिस। ओवर की चौथी गेंद जडेजा ने खेली और डीप मिडविकेट पर फ्लिक कर दिया। गेंद हवा में गई और हर्षल पटेल ने कैच लेने की कोशिश की। इस कोशिस में वह अपनी उंगली चोटिल कर बैठे। कुछ देर मैदान पर बिताने के बाद उन्हें बाहर ले जा गया। हालांकि, उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी और कुछ देर बाद वह वापस भी आ गए। हर्षल फिर 13वें ओवर में आए और गेंदबाजी भी की। ृ

इस ओवर की पांचवीं गेंद पर वह विकेट लेने में भी सफल रहे। उन्होंने खतरनाक दिख रहे डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा। हालांकि, इसमें कामिंडू मेंडिस के शानदार कैच का अहम रोल रहा जिन्होंने लॉन्ग ऑफ पर शानदार कैच लपका और ब्रेविस का डेब्यू पर अर्धशतक जमाने का सपना तोड़ा दिया।

काव्या मारन का रिएक्शन वायरल

पटेल के कैच छोड़ने के बाद टीम की मालिकन काव्या मारन का रिएक्शन वायरल हो गया है। काव्या को उम्मीद थी कि ये कैच पकड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और पटेल ने ये कैच छोड़ दिया। ये कैच जडेजा का था और काव्या जानती हैं कि जडेजा कितने खतरनाक प्लेयर हैं। हालांकि, जडेजा इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और कामिंडू मेंडिस की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा।

यह भी पढ़ें- चेपॉक की पिच से खफा हैं धोनी! टॉस के दौरान दिया बड़ा बयान, सुनकर हैरान रह जाएंगे चेन्नई के पिच क्यूरेटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।