Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSG vs MI: लखनऊ ने जमाया जीत का 'छक्का', हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार की मेहनत नहीं आई काम, मुंबई को मिली एक और हार

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 11:25 PM (IST)

    लखनऊ सुपरजायंट्स एक ऐसी टीम है जिसके सामने मुंबई इंडियंस का हर दांव फेल हो जाता है और एक बार फिर यह देखने को मिला। आईपीएल-2025 में शुक्रवार को लखनऊ ने ...और पढ़ें

    लखनऊ सुपरजायंट्स ने जमाया जीत का छक्का
    लखनऊ सुपरजायंट्स ने जमाया जीत का छक्का

    HighLights

    1. LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई को दी मात
    2. LSG vs MI: सूर्यकुमार का अर्धशतक, पांड्या की गेंदबाजी नहीं दिला सकी मुंबई को जीत
    3. LSG vs MI: लखनऊ के लिए मार्श-मार्करम ने जमाए अर्धशतक

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल खेलते हुए ज्यादा साल नहीं हुए हैं, लेकिन टीम पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए काल की तरह है। एक बार फिर ये साबित हुआ है। लखनऊ ने आईपीएल-2025 में शुक्रवार को अपने घर इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 12 से हरा दिया। 2022 में आईपीएल डेब्यू करने वाली लखनऊ की मुंबई पर ये छठी जीत है। सिर्फ एक बार मुंबई ने लखनऊ को हराया है।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मिचेल मार्श के 60 और एडेन मार्करम के 53 रनों के दम पर 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 203 रन बनाए। मुंबई की टीम ने काफी कोशिश की, लेकिन पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट 192 रन ही बना सकी। उसके लिए सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। ये सूर्यकुमार का मुंबई के लिए 100वां आईपीएल मैच था। सूर्यकुमार ने 43 गेंदों पर 67 रन बनाए जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। 

    यह भी पढे़ं- LSG vs MI: 18 साल के इतिहास में जो नहीं हुआ था वो Hardik Pandya ने कर दिखाया, बना दी नई रिकॉर्डबुक

    मुंबई को लगे शुरुआती झटके

    रोहित शर्मा चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे थे। ऐसे में विल जैक्स को रियान रिकेलटन के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। वह इस मौके को भुना नहीं पाए। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर आकाश दीप ने उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच करा दिया। जैक्स सात गेंदों पर पांच रन ही बना सके। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने रिकलेटन को पवेलियन की राह दिखाई। वह पांच गेंदों पर 10 रन ही बना सके।

    सूर्यकुमार-नमन की साझेदारी

    शुरुआती झटके लगने के बाद नमन धीर और सूर्यकुमार ने पारी को संभाला। इन दोनों ने तेजी से रन बनाए। 35 गेंदों पर इन दोनों ने 69 रन बनाए। इन दोनों की साझेदारी अच्छी जा रही थी। तभी स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया। इसके बाद अगली ही गेंद पर दिग्वेश राठी ने नमन को बोल्ड कर मुंबई को तीसरा झटका दे दिया। उन्होंने 24 गेंदों की पारी में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

    खबरें और भी

    अब उम्मीदें सूर्यकुमार और तिलक वर्मा से थीं और वह तेजी से रन बना रहे थे। 31 गेंदों पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। जब लग रहा था कि सूर्यकुमार टीम को जीत दिला देंगे तभी आवेश खान ने उन्हें आउट कर दिया। 17वें ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल समद ने उनका कैच लपका।

    तिलक रिटायर हर्ट

    अब पूरी उम्मीदें पांड्या और तिलक वर्मा से थी, लेकिन तभी मुंबई ने हैरानी भरा फैसला लेते हुए तिलक को वापस बुला लिया और वह रिटायर्ड आउट घोषित कर दिया गया। उनकी जगह मिचेल सैंटनर आए, लेकिन कोई करिश्मा नहीं हो सका। मुंबई को आखिरी ओवर में फायदा भी मिला क्योंकि धीमी ओवर गति के कारण लखनऊ पर पेनल्टी लगी और घेरे के बार सिर्फ चार फील्डर ही रखने की इजाजत मिली। 

    मार्श की तूफानी पारी

    इसके पहले अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। वह काली मिट्टी की पिच को ठीक से समझने में विफल रहे। घरेलू मैदान पर पंजाब के खिलाफ करारी शिकस्त झेलने वाली लखनऊ की टीम ने इस मुकाबले में जोरदार शुरुआत की। मार्श के साथ एडेन मार्करम पारी की शुरुआत करने उतरे।

    खासकर, मार्श की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से लखनऊ ने मौजूदा सीजन में पावरप्ले में पहली बार कोई विकेट नहीं गंवाए और 11 रन से अधिक के औसत से 69 रन बना लिए। दिल्ली कैपिटल्स व सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर सीजन की बेहतरीन शुरुआत करने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने यहां सिर्फ 27 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से अपना तीसरा पचासा पूरा किया।

    मुंबई के लिए खतरनाक साबित हो रहे मार्श की पारी का विग्नेश पुथुर ने अपनी गेंद पर शानदार कैच लेकर अंत किया। मार्श ने 60 रनों की पारी में 31 गेंदों का सामना किया और नौ चौके व दो छक्के जड़े। दूसरे छोर पर मार्करम रन औसत को गति देने में लगे रहे। उनका साथ देने उतरे कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का जड़कर शानदार शुरुआत की, लेकिन अगले ओवर में हार्दिक पांड्या की उछाल भरी गेंद को समझ नहीं सके और फाइनलेग में दीपक चाहर ने पूरन का आसान कैच लपका।

    बडोनी-मिलर ने दिया शानदार योगदान

    हालांकि, इसके बाद मध्यक्रम में आयुष बडोनी ने 19 गेंदों पर 30 रन और डेविड मिलर ने 14 गेंदों पर 27 रनों की अहम पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचाया। आखिरी ओवर में एलएसजी ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए। हार्दिक पांड्या मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पांच विकेट चटकाए।

    लगातार चौथे मैच में फ्लाप हुए पंत

    आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी और एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा। वह हार्दिक पांड्या की गेंद पर अजीबो-गरीब शॉट खेलकर कैच आउट हुए। मौजूद सीजन के लगातार चौथे मुकाबले में पंत का बल्ला खामोश रहा। वह क्रीज पर समय नहीं बिता पा रहे हैं।

    पंत का पिछली चार पारियों में दो, 15, शून्य और दो स्कोर है। निश्चित तौर पर कप्तान निराशाजनक प्रदर्शन टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ा रहा है। पंत के आउट होने के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका का चेहरा उतर गया था। पिछले मैच में कप्तान और गोयनका में बीच मैदान पर देर तक हुई बातचीत की फोटो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

    यह भी पढे़ं- LSG vs MI: बर्बाद हो गए 27 करोड़! संजीव गोयनका का रिएक्शन बयां कर गया सारी कहानी