Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSG vs MI: बर्बाद हो गए 27 करोड़! संजीव गोयनका का रिएक्शन बयां कर गया सारी कहानी

    Updated: Fri, 04 Apr 2025 09:15 PM (IST)

    भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल-2025 में बुरी तरह से फेल रहे हैं। चार मैचों के बाद उनके बल्ले से कुल 19 रन ही निकले हैं। पंत आईपीएल इतिहास ...और पढ़ें

    ऋषभ पंत ने फिर किया निराश, सस्ते में लौटे पवेलियन
    ऋषभ पंत ने फिर किया निराश, सस्ते में लौटे पवेलियन

    HighLights

    1. LSG vs MI: मुंबई के खिलाफ फिर फेल हुए ऋषभ पंत
    2. LSG vs MI: संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल
    3. LSG vs MI: दो रन बनाकर लौट गए पंत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से लड़ाई लड़ने के बाद 27 करोड़ की कीमत में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल-2025 के शुरुआती चार मैचों में पंत ने जो प्रदर्शन किया उससे लगने लगा है कि लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के 27 करोड़ बर्बाद हो गए।

    लखनऊ की टीम अपने घर इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रही है। टीम मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में अच्छी शुरुआत दी, लेकिन फिर कुछ विकेट गिर गए। तब उम्मीद थी कि कप्तान पंत कमाल करेंगे,लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

    यह भी पढ़ें- LSG vs MI: बल्ला थामने से पहले ही सूर्यकुमार ने ठोक दिया 'शतक', मिला स्पेशल तोहफा, खास लिस्ट में लिखवाया नाम

    दो रन बनाकर लौटे पंत

    पंत मुंबई के खिलाफ छह गेंदों पर सिर्फ दो रन बनाकर लौट गए। पांड्या की गेंद पर पंत ने बड़ा शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद सही से बल्ले पर आई नहीं और ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई। मिड ऑफ पर कार्बिन बोश्च ने उनका शानदार कैच लपका। इस मैच को मिलाकर पंत ने चार मैच खेल लिए हैं और बनाए हैं कुल 19 रन। ये बताता है कि लखनऊ ने उन्हें जिन उम्मीदों के साथ खरीदा था वो पूरा नहीं हो पा रही हैं।

    पंत के आउट होने के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन भी वायरल हो गया है जिसमें वह हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस हंसी में कहीं न कहीं इस बात का मायूसी भी है कि जो दांव उन्होंने पंत को लेकर खेला था वो चल नहीं रहा है। पंत के फेल होने पर संजीव गोयनका के कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।

    खबरें और भी

    मार्श-मार्करम का बल्ला चमका

    पंत के फेल होने से पहले टीम के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इकाना स्टेडियम में तूफान ला दिया। उन्होंने आते ही पहले ही ओवर से अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए। इस खिलाड़ी ने 31 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाए। विग्नेश पुथुर ने उनको अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। एडेन मार्करम ने शानदार अर्धशतक भी जमाया।

    यह भी पढे़ं- LSG vs MI: चोटिल रोहित शर्मा टीम से हुए बाहर, लखनऊ के खिलाफ नहीं मिली जगह, पूरा सीजन खेलने पर मंडराए संकट के बादल!