यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
LSG vs MI: बल्ला थामने से पहले ही सूर्यकुमार ने ठोक दिया 'शतक', मिला स्पेशल तोहफा, खास लिस्ट में लिखवाया नाम
भारत की टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने ये मुकाम मुंबई फ्रेंचाइजी के ...और पढ़ें

HighLights
- LSG vs MI: सूर्यकुमार ने जमाया खास शतक
- LSG vs MI: मुंबई ने किया सूर्यकुमार को सम्मानित
- LSG vs MI: खास लोगों की लिस्ट में शामिल हुए सूर्यकुमार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की है और शतक जमाया है। मुंबई और लखनऊ इकाना स्टेडियम में आमने-सामने हैं और इस मैच में सूर्यकुमार भी खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार आज मुंबई के लिए अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं और इस मौके पर मुंबई की टीम ने उन्हें 100 नंबर की खास जर्सी तोहफे में दी है। सूर्यकुमार आईपीएल में मुंबई से पहले कोलकाता के लिए खेल चुके हैं। वह कोलकाता के उप-कप्तान भी थे। हालांकि, मुंबई के साथ उन्होंने सफलता हासिल की और आज उन्होंने इस टीम के लिए मैचों का शतक भी जमा दिया है।
यह भी पढ़ें- LSG vs MI: चोटिल रोहित शर्मा टीम से हुए बाहर, लखनऊ के खिलाफ नहीं मिली जगह, पूरा सीजन खेलने पर मंडराए संकट के बादल!
इन खास लोगों की लिस्ट में हुए शामिल
सूर्यकुमार से पहले सात खिलाड़ियों ने मुंबई के लिए 100 या इससे ज्यादा मैच खेले हैं। सूर्यकुमार आठवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल मैचों का शतक जमाया है। उनसे पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, कायरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, अंबाती रायडू ये मुकाम हासिल कर चुके हैं। इस मौके पर मुंबई ने सूर्यकुमार को 100वें नंबर की जर्सी तोहफे में दी। इस टीम के साथ वह 2019 और 2020 में आईपीएल जीत चुके हैं।
सूर्यकुमार उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने मुंबई के लिए आईपीएल में 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वह इस टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे रोहित और पोलार्ड ही हैं। वह मुंबई के लिए एक से ज्यादा आईपीएल सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने ये काम किया था। सूर्यकुमार ने 2023 में 605 और 2018 में 512 रन बनाए थे।
खबरें और भी
रोहित शर्मा हुए बाहर
सूर्यकुमार के 100वें मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल हैं और इसी कारण लखनऊ के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं हैं। पांड्या ने टॉस के समय बताया कि रोहित को नेट्स के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। रोहित की जगह राज अंगद बावा को मुंबई के लिए डेब्यू का मौका मिला है। इस मैच में सूर्यकुमार से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।