विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उन्हें बैन हो जाने दो', मोहित शर्मा ने बल्लेबाजों पर निकाली 'खुन्नस', IPL 2025 का नया नियम बना वजह

Published: Tue, 15 Apr 2025 08:42 PM (IST)

आईपीएल में इस साल कई नए नियम आए हैं। इनमें से एक है बल्लेबाजों के बैट को जांचने का नियम। ...और पढ़ें

मोहित शर्मा आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं
मोहित शर्मा आईपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बल्लेबाजों को लेकर बड़ी बात कही है। मोहित ने कहा है कि बल्लेबाजों को बैन हो जाने दो। मोहित के इस बयान का कारण आईपीएल के 18वें सीजन में बीसीसीआई द्वारा लाया गया नया नियम है। इस नियम के चलते ही मोहित ने ये बात कही है।

आईपीएल में इस बार कई नए नियम आए हैं। जिनमें शाम के मैचों में दूसरी पारी के दौरान 11 ओवरों के बाद गेंद बदलना, गेंदबाजों को सलाइवा का उपयोग देने की अनुमति शामिल है। हाल ही में एक और नया नियम सामने आया है और ये है बल्लेबाजों के बैट चैक करने का।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: लड़ाई करने के बाद जसप्रीत बुमराह और करुण नायर में उमड़ा प्यार, मैच के बाद ऐसे की लड़ाई शांत

'बैन कर दो इन्हें'

मैच के दौरान कई बार अंपायर के खांचा सा लेकर बल्लेबाज के पास जाते हैं और उनका बैट चैक करते हैं। अंपायर ये चैक करते हैं कि क्या बल्लेबाज का बैट नियमों के मुताबिक है या नहीं। बीसीसीआई ने ये नियम आईपीएल में ही लागू किया है। इसे लेकर मोहित से जब उनके बारे में पूछा गया तो मोहित ने ये अच्छा है। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में मोहित के हवाले से लिखा है, "अच्छा है। बैट चैक करत रहो। ये होना चाहिए। ये लोग लंबे-लंबे शॉट मार रहे हैं। अगर एक या दो बैट पकड़े जाते हैं तो कम से कम ये बैन हो जाएंगे। इस चेकिंग को होने दो।"

पिछले साल हार्दिक पांड्या, शिमरॉन हेटमायर और फिल सॉल्ट के बल्लों को अंपायर ने चैक किया था। अंपायरों को लगता है कि किसी बल्लेबाज का बल्ला नियमों के मुताबिक नहीं है तो वह उसे चैक करते हैं।

राणा ने भी किया समर्थन

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा ने भी इस बात का समर्थन किया है और कहा है कि बल्लेबाजों के बल्ले को चैक होना अच्छा है। राणा ने कहा कि उन्हें इस बात से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। राणा ने कहा, "टी0 क्रिकेट में समय की कमी होती है, लेकिन अगर अंपायर बैट चैक करना चाहते हैं तो मुझे लगता है कि उनको ये अधिकार है। सिफ हेटमायर का ही नहीं मेरा बैट भी चैक हुआ था। तकरीबन 60 से 70 प्रतिशत बल्लेबाजों का बैट चैक हो चुका है। मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है।"

यह भी पढ़ें- MS Dhoni को लगी चोट, क्या खेल पाएंगे IPL 2025 के बचे हुए मैच? फैंस में मची खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।