Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MS Dhoni और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच हो गई लड़ाई, CSK के बुरे हाल की असली वजह आई सामने? जानें सच्चाई

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 04:15 PM (IST)

    पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मौजूदा आईपीएल अच्छा नहीं चल रहा है और इसी कारण अब चेन्नई को लेकर कई तरह की खबरें आ रही है। ऋतुराज गायकवा ...और पढ़ें

    ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी के बीच सबकुछ नहीं है ठीक?
    ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी के बीच सबकुछ नहीं है ठीक?

    HighLights

    1. CSK का आईपीएल-2025 में हुआ बुरा हाल
    2. CSK के लिए जीत हासिल करना हुआ मुश्किल
    3. CSK के अंदर मनमुटाव की खबरों ने पकड़ा तूल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल-2025 का सीजन अच्छा नहीं चल रहा है। पांच बार की चैंपियन को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आठ विकेट से हरा दिया। ये चेन्नई की इस सीजन की लगातार पांचवीं हार है। इस मैच में एमएस धोनी टीम की कप्तानी कर रहे थे क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इस हार के बाद खबरें उठने लगी हैं कि धोनी और गायकवाड़ के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

    कोलकाता ने चेन्नई को उसके घर में मात दी थी और ये चेन्नई की इस सीजन की लगातार तीसरी हार है। चेन्नई की बल्लेबाज न रंग में दिख रही है और न ही गेंदबाजी। धोनी की वापसी के बाद भी पहले मैच में कुछ बदलाव नहीं दिखा। इसी कारण ये बात और जोर से उठ रही है कि कहीं चेन्नई के अंदरखाने कुछ गड़बड़ तो नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Mitchell Marsh को आखिर क्या हुआ? LSG Vs GT मैच में नहीं खेलने की कप्तान पंत ने बताई वजह

    ऋतुराज ने धोनी को किया अनफॉलो

    चेन्नई के बुरे हाल के बाद धोनी और ऋतुराज के मनमुटाव की खबरें हैं जिनका आधार ऋतुराज का धोनी को इंस्टाग्राम पर फॉलो न करना है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऋतुराज इंस्टाग्राम पर धोनी को फॉलो नहीं करते हैं। लेकिन इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है कि वह धोनी को पहले फॉलो करते थे। कुछ लोगों का मानना है कि युवा बल्लेबाज धोनी को कभी इंस्टाग्राम पर फॉलो ही नहीं करते थे।

    इसी कारण दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें उठी हैं। हालांकि, देखा जाए तो इनमें किसी तरह का दम नजर नहीं आता है। क्योंकि कल मैच से पहले ही दोनों साथ में फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे थे।

    जडेजा के साथ भी हुआ था ऐसा

    धोनी ने साल 2022 में भी चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। लेकिन जडेजा ने बीच सीजन में कप्तानी छोड़ दी थी और चले गए थे। धोनी ने तब फिर कप्तानी संभाली थी। तब भी ये खबरें उठी थीं जडेजा और धोनी के बीच में सब कुछ ठीक नहीं है और इसी कारण जडेजा ने कप्तानी छोड़ी है। उस समय ये भी बातें उठ रही थीं कि जडेजा और चेन्नई का साथ छूट जाएगा, लेकिन ये भी नहीं हुआ था और फ्रेंचाइजी ने जडेजा को रिटेन किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'दिमाग ने काम करना बंद कर दिया?', MS Dhoni पर पूर्व साथी ने ही साधा निशाना; CSK को जमकर लगाई फटकार