Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKR vs SRH Predicted Playing XI: फाइनल में जरा भी चूक नहीं करना चाहेंगी दोनों टीमें, कोलकाता और हैदराबाद की ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

    Updated: Sun, 26 May 2024 08:42 AM (IST)

    कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल चैंपियन बनने के लिए चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर घमासान होगा। दोनों टीमों के हाथ से एक ...और पढ़ें

    KKR vs SRH Predicted Playing XI: केकेआर और एसआरएच के बीच होगा फाइनल (Pic Credit- X)
    KKR vs SRH Predicted Playing XI: केकेआर और एसआरएच के बीच होगा फाइनल (Pic Credit- X)

    HighLights

    1. केकेआर और एसआरएच के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल मैच
    2. चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर खेला जाएगा आईपीएल 2024 फाइनल
    3. केकेआर और एसआरएच की आईपीएल 2024 फाइनल में ये हो सकती है प्‍लेइंग 11

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2024 का क्‍लाइमेक्‍स सीन आ गया है। कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को चैंपियन बनने के लिए घमासान होगा। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर आईपीएल के 17वें सीजन का चैंपियन मिल जाएगा। आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्‍मीद है।

    वैसे, किसी ने सोचा भी नहीं था कि आईपीएल 2024 का फाइनल केकेआर और एसआरएच के बीच होगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2021 में आखिरी, 2022 में आठवें और 2023 में आखिरी स्‍थान पर रही थी। केकेआर पिछले दो सीजन में आखिरी स्‍थान पर रहा। इस साल दोनों टीमों ने गजब के बदलाव किए और शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

    केकेआर ने 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीते। एसआरएच ने 2016 में खिताब जीता था। 2024 में दोनों टीमें फाइनल में हैं तो अपने खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ना चाहेंगी। मौजूदा सीजन में केकेआर ने एसआरएच को दो बार मात दी थी। लीग मैच में केकेआर ने एसआरएच को 4 रन से हराया। फिर पहले क्‍वालीफायर में केकेआर ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा।

    यह भी पढ़ें: फाइनल मैच में बैटर्स या बॉलर्स, किसके हक में होगी चेपॉक की पिच, टॉस बनेगा बॉस!

    KKR vs SRH Predicted Playing 11 Combination

    केकेआर की बात करें तो उसकी टीम में बदलाव की उम्‍मीद कम है। नितीश राणा और वैभव अरोड़ा को इंपैक्‍ट खिलाड़‍ियों के रूप में जगह दी जा सकती है, लेकिन यह तब निर्भर करेगा कि केकेआर पहले बैटिंग कर रही है या बॉलिंग।

    खबरें और भी

    वहीं, एसआरएच का टीम संयोजन अब तक स्थिर नहीं है। शाहबाज अहमद बतौर इंपैक्‍ट खिलाड़ी दूसरे क्‍वालीफायर में सफल रहे, लेकिन केकेआर में कई बाएं हाथ के बल्‍लेबाज हैं तो उन्‍हें अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। देखना दिलचस्‍प होगा कि ग्‍लेन फिलिप्‍स को फाइनल में आजमाया जाएगा या नहीं।

    यह भी पढ़ें: फाइनल से पहले चेन्नई में हुई झमाझम बारिश, मैच हुआ रद्द तो जानें किसे मिलेगी ट्रॉफी; रिजर्व डे है या नहीं?

    KKR vs SRH की संभावित प्‍लेइंग 11

    केकेआर - सुनील नरेन, रहमानुल्‍लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्‍टार्क, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

    एसआरएच - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिच क्‍लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अब्‍दुल समद, मयंक मार्कंडे, पैट कमिंस (कप्‍तान), जयदेव उनादकट और भुवनेश्‍वर कुमार।

    यह भी पढ़ें: कैसे फ्री में देख सकते हैं कोलकाता बनाम हैदराबाद के बीच IPL 2024 Final? जानें पूरी डिटेल्‍स