विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB vs DC: 'दूसरे से ज्यादा जानता हूं,' मैच जिताऊ पारी के बाद ये क्या बोल गए केएल राहुल, अपनी प्रैक्टिस का खोला राज

Published: Fri, 11 Apr 2025 06:30 AM (IST)

आईपीएल 2025 के 24वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर इस सीजन लगातार ...और पढ़ें

केएल राहुल ने आरसीबी खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी। फोटो- BCCI
केएल राहुल ने आरसीबी खिलाफ खेली मैच जिताऊ पारी। फोटो- BCCI

HighLights

  1. केएल राहुल ने खेली नाबाद अर्धशतक पारी
  2. राहुल ने जीता लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब
  3. दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेलने पर केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है। राहुल ने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेली। राहुल ने मैच के बाद कहा कि वह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को दूसरों से बेहतर जानते हैं, क्योंकि यह उनका होम ग्राउंड है।

आईपीएल 2025 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने चार विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल ने 53 गेंद पर नाबाद 93 रन की पारी खेली। मैच के बाद राहुल ने अपनी पारी और प्रैक्टिस पर बड़ा बयान दिया।

'स्टंप से पीछे से पिच को परखा'

केएल राहुल ने कहा, स्टंप के पीछे से गेंद को ऑब्जर्व करना मेरे काम आया। विकेट ट्रिकी थी, गेंद फंस कर आ रही थी, लेकिन यहां दोहरी गति नहीं थी। मैंने आक्रामक शुरुआत की और बाद में मैंने बीच में सेटल होने का प्रयास किया। कैच छूटना मेरे लिए लकी रहा। यह मेरा होम ग्राउंड है और मैं इसे किसी भी अन्य की तुलना में बेहतर जानता हूं।

'स्थिति के हिसाब से करता हूं बल्लेबाज'

राहुल ने आगे कहा, मुझे पता था कि मेरे शॉट क्या हैं। अगर मैं बड़ा छक्का मारने की कोशिश कर रहा था, तो मुझे पता था कि किन गेंदबाज को निशाना बनाना है। मैंने हमेशा ऐसी तैयारी की है कि विकेट जैसी भी हो मैं उसके अनुसार खुद को ढालूं। अभ्यास में मैं अपने ऊपर दबाव डालता हूं, आउट भी होता हूं लेकिन यह मेरे काम आता है।

लगातार दूसरी बार मिला खिताब

गौरतलब हो कि केएल राहुल को लगातार दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 77 रन की पारी खेली। उसके लिए भी राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला था। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी से केएल राहुल गजब की फॉर्म में हैं। उन्हें दिल्ली की कप्तानी भी मिल रही थी, लेकिन उन्होंने खिलाड़ी के रूप में खेलना चुना।

यह भी पढ़ें- RCB vs DC: बूंदाबांदी के बीच बरसे केएल राहुल, आरसीबी के जबड़े से छीना मैच; दिल्ली ने लगाया जीत का चौका

यह भी पढ़ें- IPL CSK: वो 3 खिलाड़ी जो ऋतुराज गायकवाड़ को कर सकते हैं रिप्लेस, फ्लेमिंग के बयान से मची खलबली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।