Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL Playoffs से पहले MI ने अपनी स्क्वॉड में किए 3 बदलाव, इंग्लैंड को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाला प्लेयर हुआ शामिल

    Updated: Tue, 20 May 2025 12:08 PM (IST)

    MI Squad Updated IPL 2025 मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2025 में अब तक 12 में से 7 मैच जीते हैं। प्लेऑफ में जगह और मजबूती के लिए मुंबई की टीम में बदल ...और पढ़ें

    IPL 2025 Playoffs से पहले बदली MI की टीम
    IPL 2025 Playoffs से पहले बदली MI की टीम

    HighLights

    1. IPL Playoffs से पहले MI को मिल गए खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट
    2. जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरित असलंका को टीम में शामिल किया
    3. जैक्स, रिकेल्टन और बॉश नेशनल टीम के लिए खेलने के लिए बीच आईपीएल छोड़कर गए

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI Squad Updated: हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए आईपीएल 2025 अच्छा रहा। टीम ने अब तक 12 मैच में से 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 5 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए एक मैच में जीत की दरकार हैं।

    इस बीच मुंबई की टीम ने अपनी टीम को और मजबूत करने के लिए जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को टीम में शामिल किया है। उन्हें विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश क्रमश: के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह मिली है। जैक्स, रिकेल्टन और बॉश एमआई के आखिरी लीग मैच के बाद नेशनल टीम के लिए खेलने के लिए अपने घर लौट जाएंगे।

    IPL 2025 Playoffs से पहले बदली MI की टीम

    मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम ने तीन धाकड़ खिलाड़ियों को शामिल किया हैं, जिसमें इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन और श्रीलंका के हरफनमौला खिलाड़ी चरिथ असलंका का नाम शामिल हैं।

    ये तीनों खिलाड़ी उन खिलाड़ियों की जगह लेंगे जो मुंबई इंडियंस के लीग चरण के आखिरी मैच के बाद अपने देश लौट रेह हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स, दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश का नाम इनमें शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस में विल जैक्स की जगह ले सकते हैं बेयरस्टो, प्लेऑफ में पहुंचने पर टीम में होंगे शामिल

    कौन किसका बना रिप्लेसमेंट?

    • जॉनी बेयरस्टो- विल जैक्स की जगह टीम में शामिल (5.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया)
    • रिचर्ज ग्लीसन-रयान रिकेल्टन की जगह टीम में शामिल (1 करोड़ रुपये में खरीदा गया)
    • चरिथ असलंका-कॉर्बिन बॉश की जगह टीम में शामिल (75 लाख रुपये में खरीदा गया)

    मुंबई इंडियंस ने आईपीएल द्वारा जारी की गई स्टेटमेंट में ये स्पष्ट किया है कि ये तीनों रिप्लेसमेंट खिलाड़ी तभी टीम के लिए उपलब्ध होंगे जब टीम प्लेऑफ में जगह बना लेती है। अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है, तो इन नए खिलाड़ियों का अनुभव और साथ टीम को चैंपियन बनने के सपना को पूरा कर सकता है। 

    यह भी पढ़ें: LSG vs SRH: Rishabh Pant ने डुबोए Sanjiv Goenka के 27 करोड़! गुस्से में स्टैंड छोड़ता देख फैंस ने लगा दी क्लास

    MI Updated Squad IPL 2025

    बेवोन जैकब्स, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, नमन धीर, जॉनी बेयरस्टो, रोबिन मिंज, चरिथ असलंका,रिचर्ज ग्लीसन, कृष्णन श्रीजिथ (विकेट कीपर), अल्लाह गजनफर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्वनी कुमार, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, लिजाद विलियम्स, मुजीब उर रहमान, रघु शर्मा, रीस टोप्ले, सत्यनाराण राजू, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।

    MI को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

    आईपीएल 2025 में अब तक तीन टीमें प्लेऑफ की रेस के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसमें आरसीबी, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का नाम शामिल हैं। अब बस दिल्ली और मुंबई में से कोई एक प्लेऑफ में जगह बना पाएगा। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों को अभी दो-दो मुकाबले खेलने हैं।

    12 मैचों में 14 अंक के साथ एमआई चौथे तो डीसी 12 मुकाबलों में 13 प्वाइंट्स के साथ पांचवें नंबर पर है। दिल्ली का एक मैच मुंबई और एक पंजाब के खिलाफ खेलना है।

    वहीं मुंबई का एक मैच दिल्ली तो दूसरा पंजाब के खिलाफ है। अगर मुंबई ने दिल्ली को हराया तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी तरफ, अगर दिल्ली ने मुंबई को हराया और पंजाब से हार गई, वहीं मुंबई अपना मैच पंजाब से जीत गई तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बना लेगी।