Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MI vs LSG: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

    Updated: Sat, 18 May 2024 05:00 AM (IST)

    हार के साथ मुंबई का सफर तो समाप्त हो गया लेकिन उसके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है जब उनक ...और पढ़ें

    मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड। फाइल फोटो
    मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हुआ। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से मात दी। इस हार के साथ मुंबई का सफर समाप्त हुआ। इस सीजन यह उसकी 10वीं हार रही। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन के अर्धशतकों के बदौलत 214 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा और नमन धार ने अर्धशतकीय पारी खेली।

    मुंबई के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

    इस हार के साथ मुंबई का सफर तो समाप्त हो गया, लेकिन उसके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार है, जब उनकी टीम को एक सीजन में 10 हार मिली है। 2022 में भी मुंबई दस मैच हारी थी। इस सीजन अंक तालिका में मुंबई सबसे निचले पायदान पर ही समाप्त करेगी।

    यह भी पढे़ं- IPL 2024 में पहली बार उतरे जूनियर तेंदुलकर, मार्कस स्टोइनिस पर हुए गुस्सा; चोटिल होकर गए मैदान से बाहर

    एक आईपीएल सीजन में MI के लिए सर्वाधिक हार

    • 10 - 2022
    • 10 - 2024*
    • 8 - 2009
    • 8 - 2014
    • 8 - 2018

    2022 के ऑक्शन साइकिल में मुंबई को 17 मैच में जीत मिली है, जबकि 27 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। यह एक ऑक्शन साइकिल में किसी टीम का सबसे शर्मनाक प्रदर्शन है। इन 17 जीतों में से मुंबई ने 9 मैच पिछले सीजन जीते थे। अगले सीजन जब मुंबई इंडियंस वापस आएगी तो उससे बहुत कुछ सुधार के साथ आना होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- MI vs LSG: Nicholas Pooran ने 13 गेंद में ही ठोक डाले 68 रन, लखनऊ के लिए किया यह कमाल; लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी