Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'लोगों को लगता है कि विराट कोहली भगवान हैं, लेकिन...' RCB के स्टार बल्लेबाज को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा बयान

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 08:28 PM (IST)

    विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अब तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 71.43 की औसत और 147.49 के स्ट्राइक रेट से 500 रन निकले हैं। विरा ...और पढ़ें

    Virat Kohli: विराट कोहली को मिला मोहम्मद कैफ का साथ।
    Virat Kohli: विराट कोहली को मिला मोहम्मद कैफ का साथ।

    HighLights

    1. विराट कोहली के सपोर्ट में उतरे मोहम्मद कैफ
    2. 'लोगों को लगा है कि कोहली भगवान हैं, लेकिन वह इंसान हैं'
    3. आईपीएल 2024 में 500 रन बना चुके हैं किंग कोहली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर बोल रहा है। किंग कोहली इस सीजन 500 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी विराट ने बल्ले से खूब धूम मचाई और 70 रन की नाबाद पारी खेली।

    हालांकि, किंग कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। कुछ क्रिकेट पंडित का मानना है कि विराट टी-20 फॉर्मेट के हिसाब से स्ट्राइक रेट को मैच नहीं कर पा रहे हैं। इस बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ कोहली के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्होंने आलोचकों को जमकर निशाने पर लिया है।

    कोहली को मिला कैफ का साथ

    मोहम्मद कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए कहा, "इन दिनों में स्ट्राइक रेट को लेकर काफी बातें सुन रहा हूं। लोग कोहली के पीछे पड़े हुए हैं। बॉस 7 से 15 ओवर के बीच में स्ट्राइक रेट का कम होना जायज सी बात है। स्पिन गेंदबाज की फास्ट बॉलर के मुकाबले इकॉनमी क्यों कम होती है? क्योंकि वह बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हैं।"

    यह भी पढ़ें- IPL में CSK के लिए खेल रहे प्रमुख खिलाड़ी को मिला BCB का साथ, जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए मिला आराम

    नवजोत सिंह सिद्धू ने भी विराट कोहली के आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "लोगों को लगता है कोहली भगवान हैं। वह एक इंसान हैं, तो वह एक इंसान की तरह ही खेलेंगे। हम इस बात को क्यों नहीं देखते हैं कि उनके नाम 80 सेंचुरी दर्ज हैं। और अगर आप आज ध्यान से देखेंगे, तो उन्होंने स्पिनर्स के खिलाफ हवाई शॉट्स खेले। आप मुझे बताइए कितने ही बल्लेबाज ऐसा कर सकते हैं? लेफ्ट आर्म स्पिनर को स्पिन के खिलाफ मारना, यह काम कितने ही बैटर कर सकते हैं?"

    जबरदस्त फॉर्म में किंग कोहली

    विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अब तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 71.43 की औसत और 147.49 के स्ट्राइक रेट से 500 रन निकले हैं। विराट इस सीजन 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। कोहली इस साल एक शतक भी ठोक चुके हैं।