Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    43 की उम्र में MS Dhoni ने जड़ा 'रिकॉर्ड शतक', आईपीएल इतिहास में ये कारनामा करने वाले बने इकलौते क्रिकेटर

    Updated: Thu, 08 May 2025 08:45 AM (IST)

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी ने 43 की उम्र में रिकॉर्ड शतक जड़ा। धोनी आईपीएल इतिहास में पहले खिलाड़ी बने जो 100 बार नाबाद रहे हैं। माही ने ...और पढ़ें

    एमएस धोनी 100 बार नाबाद रहने वाले आईपीएल के इकलौते क्रिकेटर बने
    एमएस धोनी 100 बार नाबाद रहने वाले आईपीएल के इकलौते क्रिकेटर बने

    HighLights

    1. एमएस धोनी 100 बार नाबाद रहने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी
    2. एमएस धोनी ने केकेआर के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की
    3. सीएसके ने केकेआर को दो गेंदें शेष रहते दो विकेट से मात दी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 43 की उम्र में भी एमएस धोनी का जलवा कायम है। अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर एमएस धोनी ने ऐसा कीर्तिमान स्‍थापित किया है, जिसे तोड़ पाना लगभग नामुमकिन है। धोनी ने आईपीएल इतिहास का अनोखा शतक ठोका।

    एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं, जो 100 बार नाबाद रहे हो। उन्‍होंने बुधवार को आईपीएल 2025 के 57वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की। धोनी ने 18 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 17 रन बनाए।

    धोनी की नाबाद पारी का फायदा चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को मिला, जिसने हार का सिलसिला तोड़ते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स को उसके घर में दो गेंदें शेष रहते दो विकेट से रौंदा। सीएसके की यह 12 मैचों में तीसरी जीत रही। याद हो कि येलो ब्रिगेड पहले ही प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

    धोनी की बादशाहत

    बता दें कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्‍यादा बार नाबाद रहने के मामले में एमएस धोनी के सबसे करीब उन्‍हीं के साथी रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा 80 बार नाबाद रहे हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। पोलार्ड 52 बार नाबाद रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: KKR vs CSK: एमएस धोनी का पुराना अवतार, ब्रेविस और दुबे के अर्धशतकों के दम पर चेन्नई को मिली जीत, कोलकाता की प्लेऑफ की राह मुश्किल

    आरसीबी के पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज दिनेश कार्तिक 50 बार नाबाद रहते हुए इस लिस्‍ट में चौथे स्‍थान पर है। लखनऊ सुपरजायंट्स के डेविड‍ मिलर 49 बार नाबाद रहते हुए टॉप-5 की लिस्‍ट को पूरा करते हैं।

    आईपीएल में सबसे ज्‍यादा बार नाबाद रहने वाले बल्‍लेबाज

    • एमएस धोनी - 100*
    • रवींद्र जडेजा - 80
    • किरोन पोलार्ड - 52
    • दिनेश कार्तिक - 50
    • डेविड मिलर - 49

    सीएसके ने तोड़ा सिलसिला

    मैच की बात करें तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने ईडन गार्डन्‍स पर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। सीएसके के स्पिनर नूर अहमद को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्‍होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 31 रन देकर चार विकेट झटके।

    यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: MS Dhoni लेफ्टिनेंट कर्नल तो सचिन तेंदुलकर हैं ग्रुप कैप्टन, जानें भारतीय सेना में शामिल 5 क्रिकेटर