यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Operation Sindoor: MS Dhoni लेफ्टिनेंट कर्नल तो सचिन तेंदुलकर हैं ग्रुप कैप्टन, जानें भारतीय सेना में शामिल 5 क्रिकेटर
Cricketers Who Served In Indian Army पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 6 और 7 मई की दरमियानी रात भारतीय सेनाओं ने पाकि ...और पढ़ें

HighLights
- भारत ने पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया
- हमले में अब तक 26 आतंकियों के मारे जाने की खबर
- भारत ने इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेनाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हमले के 15 दिन बाद 6 और 7 मई की दरमियानी रात भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया। इसके तहत भारत ने एयरस्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है।
एयरस्ट्राइक में अब तक करीब 26 आतंकियों की मौत की खबर आ रही है। ऑपरेशन सिंदूर पर कई क्रिकेटर्स के रिएक्शन सामने आए हैं। सभी भारतीय सेना के जज्बे को सलाम कर रहे हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से क्रिकेटर (5 Cricketers In Indian Army) हैं जो भारतीय सेनाओं से जुड़े हुए हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी से लेकर सचिन तेंदलकर तक शामिल हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी गई थी। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप जीता था। उसी साल धोनी को 106 पैराशूट रेजिमेंट में शामिल किया गया था। इसके बाद कैप्टन कूल ने पैराशूट से कूदने की विशेष ट्रेनिंग भी पूरी की थी। धोनी समय-समय पर भारतीय सेना की वर्दी में नजर भी आते हैं।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन हैं। उन्हें साल 2010 में ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि दी गई थी। सचिन तेंदुलकर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अपने एक्स हैंडल पर लिखा, एकता में निडर। शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद।
खबरें और भी
Fearless in unity. Boundless in strength. India’s shield is her people. There’s no room for terrorism in this world. We’re ONE TEAM!
Jai Hind 🇮🇳#OperationSindoor
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 7, 2025
कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1983 में पहली बार कपिल देव की कप्तानी में विश्वकप जीता था। दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर को 2008 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में शामिल किया गया। उन्होंने अपने करियर में 225 वनडे और 131 टेस्ट खेले।
सीके नायुडू
भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान सीके नायुडू को साल 1923 में होल्कर की सेना में कर्नल के पद पर नियुक्त किया गया था। यही कारण है कि उन्हें कर्नल सीके नायुडू के नाम से भी जाना जाता है। वह भारत के पहले टेस्ट कप्तान थे। उन्होंने साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की कप्तानी की थी।
हेमू अधिकारी
लेफ्टिनेंट कर्नल हेमू अधिकारी ने भारत के स्टार क्रिकेटर थे। उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने करियर में 21 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 36 पारियों में हेमू अधिकारी ने 872 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'जय हिंद की सेना...', पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भारतीय क्रिकेटर्स का रिएक्शन VIRAL