विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CSK vs RCB: चीते सी फुर्ती और बाज की नजर, MS Dhoni ने बिजली की रफ्तार से बिखेरी गिल्लियां; किसी को नहीं हो रहा यकीन

Published: Fri, 28 Mar 2025 08:09 PM (IST)

आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच भिड़ंत हो रही है। ...और पढ़ें

धोनी की फिर विकेट के पीछे किया कमाल।
धोनी की फिर विकेट के पीछे किया कमाल।

HighLights

  1. फिल सॉल्‍ट ने खेली 32 रन की पारी
  2. नूर अहमद ने दिलाई पहली सफलता
  3. फिर दिखा धोनी के हाथों का कमाल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहली बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी की ओर से आते ही फिल सॉल्‍ट ने प्रहार करना शुरू किया।

नूर अहमद ने सॉल्‍ट को भेजा पवेलियन 

सॉल्‍ट की इस पारी पर नूर अहमद ने ब्रेक लगाया। हालांकि, यह महेंद्र सिंह धोनी की एक फर्तीली विकेटकीपिंग के कारण संभव हो पाया। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने .12 सेकेंड में सूर्यकुमार यादव की गिल्‍ल‍यां बिखेर दी थीं। आज भी धोनी ने कुछ ऐसा ही किया और पलक झपकते ही स्‍टंपिंग कर दी। सॉल्‍ट ने 16 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 5 चौके और 1 छक्‍का भी लगाया।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ऑक्‍शन में अनसोल्‍ड रहे गेंदबाज के सिर पर सजी पर्पल कैप, ऑरेज कैप पर इस तूफानी बल्‍लेबाज का कब्‍जा

पूरी तरह चूक गए सॉल्‍ट

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की ओर से 5वां ओवर नूर अहमद ने किया। ओवर की आखिरी गेंद पर फिल सॉल्‍ट धोनी के हाथों की रफ्तार के चलते स्‍टंपिंग आउट हुए। नूर की गुगली पर सॉल्‍ट लेग-साइड पर रहे और इनसाइड आउट ड्राइव करने की कोशिश की, बाहरी किनारे पर बीट हुए। उनका पिछला पैर एक सेकेंड से भी कम के लिए हवा में था। जब तक उनका पैर क्रीज पर आया धोनी अपना काम कर चुके थे। धोनी के करीब .14 सेकेंड में यह स्‍टंपिंग कर दी।

सॉल्‍ट को भी नहीं हुआ यकीन

फिल सॉल्‍ट को भी यकीन नहीं हुआ कि वह आउट हो चुके हैं। उनके और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 30 गेंदों पर 45 रनों की साझेदारी हुई। विराट कोहली एक छोर से आराम से बल्‍लेबाजी कर रहे थे वहीं दूसरे छोर पर सॉल्‍ट तूफानी बल्‍लेबाजी कर रहे थे। धोनी की इस स्‍ट‍ंपिंग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें: CSK vs RCB: चेन्‍नई में लौट आया धोनी का चहेता गेंदबाज, बेंगलुरु ने भी किया बड़ा बदलाव; भारतीय दिग्‍गज को दिया मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।