विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024: DC के सलामी बल्लेबाज की बढ़ी मुश्किलें, मुबंई कोर्ट ने छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस को दिया जांच करने का निर्देश

Published: Thu, 04 Apr 2024 04:46 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2024 05:00 PM (IST)

पृथ्वी शॉ को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ टीम के सीजन ओपनर मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC) की प्लेइंग ...और पढ़ें

केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी।
केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई की एक अदालत ने पुलिस से भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के खिलाफ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर सपना गिल से छेड़छाड़ मामले की शिकायत पर संज्ञान लेने को कहा है। हालांकि, अदालत ने सपना की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उनकी शिकायत के आधार पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज के खिलाफ FIR दर्ज नहीं करने के लिए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया था।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट एससी तायडे ने पुलिस से 19 जून तक अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का आग्रह किया है। बता दें, सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर अंधेरी (मुंबई) के उपनगरीय इलाके के एक पब में उनके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। हालांकि, शॉ ने आरोपों का खंडन किया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, जो फिलहाल जमानत पर है, को क्रिकेटर पर हमले के बाद पुलिस हिरासत में ले लिया गया था।

सेल्फी खींचने को लेकर हुआ था विवाद

गौरतलब हो कि सारा विवाद सेल्फी खींचने को लेकर हुई बहस को लेकर हुआ था। अपनी जमानत के बाद, गिल 24 वर्षीय लड़की के खिलाफ कथित छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने के लिए अंधेरी के हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन गई। एफआईआर से इनकार किए जाने के बाद, वह मजिस्ट्रेट अदालत में चली गईं। सपना के दावे के विपरीत, पुलिस ने उल्लेख किया था कि उसे ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह पता चले कि शॉ ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

यह भी पढ़ें- IPL 2024: बल्ले से नहीं निकल रहे रन! सुपरमैन बने घूम रहे ईशान किशन; MI ने दी चार खिलाड़ियों को यह खास सजा

पृथ्वी शॉ ने नहीं की थी छेड़छाड़

घटना की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस इस बात की पुष्टि कर सकी कि सपना को हाथ में बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी की कार का पीछा करते हुए देखा गया था। उसने उसकी कार का शीशा तोड़ दिया था। यहां तक ​​कि गवाहों ने भी पुष्टि की कि सपना के साथ किसी ने छेड़छाड़ नहीं की थी, पुलिस ने एक बयान में उल्लेख किया था।

यह भी पढ़ें- Kaia Arua Passed Away: क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर, 33 की उम्र में इस क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।