Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PBKS vs MI Qualifier-2 Playing 11: चहल की पंजाब में होगी वापसी? मुंबई की 'JCB' ढा सकती है कहर

    Updated: Sun, 01 Jun 2025 07:00 AM (IST)

    अपने पहले खिताब की कवायद में लगी पंजाब किंग्स की टीम को आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में रविवार को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम की कड़ी चुनौ ...और पढ़ें

    पंजाब किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती।
    पंजाब किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती।

    HighLights

    1. लय में है मुंबई इंडियंस की टीम
    2. पंजाब को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
    3. अहमदाबाद में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहली बार खिताब जीतने के लिए पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-2 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना करना होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाए। वहीं, मुंबई अपने छठे खिताब की ओर बढ़ रही है। दोनों ही टीमों के लिए क्वालिफायर-2 का मुकाबला बहुत अहम है।

    श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने कुछ मैचों को छोड़ दिया जाए तो अभी तक उम्दा प्रदर्शन किया है। कप्तान और हेड कोच रिकी पोंटिंग की जोड़ी के लिए चुनौती यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके खिलाड़ी पिछले मैच में मिली करारी हार को भूल जाएं और अपनी ऊर्जा के साथ वापसी करें।

    बल्लेबाजों को करना होगा कमाल

    आरसीबी के खिलाफ पंजाब की बल्लेबाजी लाइन-अप की कलई खुल गई थी। कोई भी बल्लेबाज बड़े मैच के प्रेशर को सोख नहीं पाया और एक बाद एक अपना विकेट गंवाते चले गए। सलामी जोड़ी के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ नेहाल और जोश इंगलिस को बेहतर खेल दिखाना होगा।

    चहल की हो सकती है वापसी

    पंजाब की गेंदबाजी की बात करें तो मार्को यानसन की गैर मौजूदगी में अर्शदीप सिंह पर दबाव ज्यादा बढ़ गया है। इस बड़े मैच में काइल जैमीसन और अजमतुल्लाह ओमरजई को भी अर्शदीप सिंह का साथ देना होगा। रिपोर्ट आ रही हैं कि युजवेंद्र चहल चोट से उबर गए हैं और उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। इससे टीम को मजबूती मिलेगी।

    खबरें और भी

    लय में है मुंबई इंडियंस

    वहीं, दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस गजब की फॉर्म में है। रोहित शर्मा लय में लौट आए हैं। ओपनिंग जोड़ीदार जॉनी बेयरस्टो ने एलिमिनेटर में अपनी फॉर्म का एक परिचय दे दिया है। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार, तिलक वर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।

    'JCB' की तिकड़ी कर सकती है वार

    गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस की JCB यानी बुमराह, चाहर और बोल्ट का कोई सानी नहीं है। हालांकि, चोट की वजह से दीपक चाहर एलिमिनेटर मुकाबला नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह रिचर्ड ग्लीसन को जगह दी गई। वहीं, इंपैक्ट सब अश्विनी कुमार ने उम्दा गेंदबाजी की थी। अहम मुकाबले में दीपक चाहर की वापसी हो सकती है।

    PBKS vs MI क्वालिफायर-2 की संभावित प्लेइंग इलेवनः-

    पंजाब किंग्स- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेट कीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल

    मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, रिचर्ड ग्लीसन, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर/ चरित असलांका