Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2025: मैदान में घुसकर Virat Kohli को गले लगाना फैन को पड़ा भारी, अब पहुंचा थाने; लगी हथकड़ी

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 06:38 PM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले मैच का जीत के साथ आगाज किया था। कोलकात में खेले गए मैच में आरसीबी ने कोलकाता को 7‍ विकेट से मात दी थी। ...और पढ़ें

    मैदान में घुसा था फैन, छुए थे पैर। इमेज- एक्‍स
    मैदान में घुसा था फैन, छुए थे पैर। इमेज- एक्‍स

    HighLights

    1. विराट कोहली ने बनाए थे नाबाद 59 रन
    2. फिल सॉल्‍ट ने खेली थी 56 रन की पारी
    3. बेंगलुरु ने 7 विकेट से जीता था मुकाबला

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ईडन गार्डेंस स्टेडियम में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में आईपीएल-18 के उद्घाटन मैच के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर विराट कोहली के पास जाकर उन्हें गले लगाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस वक्त हुई जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। तभी वह व्यक्ति स्टेडियम की फेंसिंग को फांदकर मैदान में घुस गया और कोहली के पास जाकर उनके चरणों में गिर पड़ा।

    विराट के फैन को गिरफ्तार किया गया

    उसके बाद उठा और कोहली को गले लगा दिया। सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए वहां पहुंचे और उसे पकड़कर मैदान से बाहर ले गए। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और उस शख्स को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का प्रयास) के तहत गिरफ्तार किया है।

    आरसीबी ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

    मुकाबले की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के पहले मैच का जीत के साथ आगाज किया था। कोलकात में खेले गए मैच में आरसीबी ने कोलकाता को 7‍ विकेट से मात दी थी। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए थे। कोलकाता के कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने सबसे ज्‍यादा 56 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा सुनील नरेन ने 26 गेंदों पर 44 रन बनाए थे।

    ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने IPL 2025 के ओपनिंग मैच में ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी-रोहित भी आज तक नहीं कर पाए ये काम

    विराट ने खेली मैच जिताऊ पारी

    जवाब में विराट कोहली के नाबाद अर्धशतक की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 16.2 ओवर में 3 विकेट खोकर ही टारगेट चेज कर लिया था। कोहली ने 163.89 की स्‍ट्राइक रेट से बल्‍लेबाजी की थी और 36 गेंदों पर 59 रन जड़ दिए थे। अपनी इस पारी में किंग कोहली ने 4 चौकों के साथ ही 3 छक्‍के भी लगाए थे। उनके अलावा सलामी बल्‍लेबाज फिल सॉल्‍ट ने 31 गेंदों पर 56 रन ठोक दिए थे। कप्‍तान रजत पाटीदार ने 16 गेंदों पर 34 रन की आतिशी पारी खेली थी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Virat Kohli के जबरा फैन ने सुरक्षा घेरा तोड़ा और सीधे पैरों में गिरा, फिर 'किंग' ने यूं जीत लिया दिल- VIDEO