विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Dravid ने आईपीएल विक्‍ट्री परेड में भगदड़ पर व्‍यक्‍त किया गहरा दुख, बोले - बेंगलुरु खेलों का शौकीन शहर है...

Published: Tue, 10 Jun 2025 09:19 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आरसीबी के आईपीएल विक्‍ट्री परेड समारोह के दौरान हुई भगदड़ पर ...और पढ़ें

राहुल द्रविड़ ने कहा कि बेंगलुरु खेलों का शौकीन शहर है
राहुल द्रविड़ ने कहा कि बेंगलुरु खेलों का शौकीन शहर है

HighLights

  1. राहुल द्रविड़ ने आईपीएल विक्‍ट्री परेड पर दुख प्रकट किया
  2. राहुल द्रविड़ ने कहा कि यह दुर्भाग्‍यपूर्ण और दुखद घटना है
  3. द्रविड़ ने घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की

प्रेट्र, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को बेंगलुरु में आरसीबी के आईपीएल विक्ट्री परेड समारोह के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद करार दिया।

पिछले बुधवार को लगभग 2.5 लाख प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए एकत्र हुए थे, जिसके परिणामस्वरूप भगदड़ हुई थी।

द्रविड़ ने एक टीवी चैनल से कहा, यह काफी दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ है। बेंगलुरु खेलों का शौकीन शहर है और मैं भी इसी शहर से हूं। लोग क्रिकेट ही नहीं, हर खेल को पसंद करते हैं और टीमों को फॉलो करते हैं।

यह भी पढ़ें: 'मैं वो खास पल कभी नहीं भूल सकता,' रोहित शर्मा ने सुनाए राहुल द्रविड़ से जुड़े अनसुने किस्से

उन्‍होंने आगे कहा, फुटबॉल टीम को या कबड्डी टीम। आरसीबी के प्रशंसक बहुत बड़ी संख्या में हैं। यह काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के प्रति हमारी संवेदना है।

इस त्रासदी के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ईएस जयराम ने इस्तीफा दिया। इस बीच, आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसाले को 6 जून को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: 'अब मुझे टिकट दिलवा देना', वानखेड़े में रोहित शर्मा के नाम हुआ स्टैंड तो राहुल द्रविड़ ने हिटमैन से कर दी डिमांड, Video वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।