विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKR vs RCB के मैच पर संकट, काले बादलों से घिरा कोलकाता का ईडन गार्डन्स; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Published: Sat, 22 Mar 2025 10:02 AM (IST)Updated: Sat, 22 Mar 2025 03:15 PM (IST)

मैच की पूर्व संध्या पर यानी शुक्रवार को केकेआर और आरसीबी को कोलकाता में लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण ...और पढ़ें

कोलकाता में जारी हुई ऑरेंज अलर्ट। फोटो- ANI
कोलकाता में जारी हुई ऑरेंज अलर्ट। फोटो- ANI

HighLights

  1. भारतीय मौसम विभाग ने कोलकाता में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
  2. बारिश के साथ तूफाना की आशंका
  3. शुक्रवार शाम को कोलकाता में हुई थी बारिश

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरुआती कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) मैच पर खराब मौसम का साया मंडरा रहा है। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 22 मार्च, शनिवार को खेला जाने वाला यह मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अपने डेली बुलेटिन में उसने कहा कि 22 मार्च को पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय इलाकों में तूफान, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कोलकाता के लिए आज का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि शहर में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शुक्रवार को भी हुई बारिश

बता दें कि मैच की पूर्व संध्या पर यानी शुक्रवार को केकेआर और आरसीबी को कोलकाता में लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण अपने अभ्यास सत्र समाप्त करने पड़े। अभ्यास शाम करीब 5 बजे शुरू हुआ था, लेकिन बाद में शाम करीब 6 बजे बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण ग्राउंड स्टाफ को मैदान ढकना पड़ा, जबकि क्रिकेटरों ने अभ्यास बंद कर दिया।

7:30 बजे शुरू होगा मैच

आईपीएल 2025 का पहला मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। मैच से पहले आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में श्रेया घोषाल, करण औजला और दिशा पटानी सहित कई अन्य कलाकार प्रस्तुति देंगे। गत चैंपियन केकेआर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मैदान में उतरेगी, जबकि आरसीबी की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे।

केकेआर का स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्खिया, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया।

आरसीबी का स्क्वाड

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।

यह भी पढे़ं- IPL 2025: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की पत्नी ने की भविष्यवाणी, कहा- शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं KL Rahul

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।