यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RCB vs CSK Prediction XI: ये ग्यारह खिलाड़ी पलटेंगे आपकी किस्मत! आंख मूंदकर इस प्लेयर को टीम का कप्तान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आईपीएल 2024 का 68वां मैच खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टी ...और पढ़ें

HighLights
- RCB vs CSK: आईपीएल 2024 के 68वें मैच में आरसीबी और सीएसके की भिड़ंत
- RCB vs CSK: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा हाई वोल्टेज मैच
- RCB vs CSK: इस मुकाबले के बाद प्लेऑफ की चौथी टीम मिल जाएगी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस मैच के बाद मौजूदा सीजन को प्लेऑफ की अपनी चौथी टीम मिल जाएगी।
आरसीबी बनाम सीएसके मैच को वर्चुअल नॉकआउट मुकाबला माना जा रहा है। आरसीबी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे सीएसके को 18 रन से मात देनी होगी। अगर आरसीबी दूसरी बैटिंग करती है तो उसे 18.1 ओवर से पहले लक्ष्य को हासिल करना होगा। वहीं, सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह आसान है। सीएसके या तो मैच जीत जाए या फिर वो आरसीबी को कम अंतर से जीतने दे तो दोनों हाल में वह अंतिम-4 में पहुंचेगी।
इस हाई वोल्टेज मैच का लाइव एक्शन शाम 7:30 से शुरू होगा। टॉस आधा घंटा पहले होगा। वैसे, इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान संभालेगी, यह देखना दिलचस्प रहेगा। चलिए हम आपको बताते हैं आरसीबी बनाम सीएसके जैसे बेहद महत्वपूर्ण मैच में किन खिलाड़ियों के चयन से आपको जबरदस्त फायदा मिल सकता है।
RCB vs CSK Prediction: बेंगलुरु बनाम चेन्नई मैच
विकेटकीपर - दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज - रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), विराट कोहली (कप्तान), शिवम दुबे, फाफ डू प्लेसी और रजत पाटीदार।
ऑलराउंडर्स - रवींद्र जडेजा, कैमरन ग्रीन और ग्लेन मैक्सवेल।
गेंदबाज - तुषार देशपांडे और यश दयाल।
RCB vs CSK मैच की संभावित प्लेइंग 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, फाफ डू प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक, यश दयाल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज और लोकी फर्ग्यूसन।
चेन्नई सुपरकिंग्स - रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, महीश थीक्षणा और तुषार देशपांडे।
डिस्क्लेमर- इस खबर में सुझाए गए नामों पर पाठक अपने विकेकानुसार फैसला लें। जागरण ने इस खबर के माध्यम से सूचना देने का काम किया। पाठक स्वयं अपने ज्ञान के आधार पर टीम का चुनाव करें। जागरण किसी भी तरह के दावों का समर्थन नहीं करता है।