Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RCB vs CSK Match Preview: बदला लेना चाहेगी चेन्नई, आरसीबी की नजरें प्लेऑफ पर

    Updated: Sat, 03 May 2025 04:00 AM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के सामने आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम होगी। इस मैच में आरसीबी की नजरें प्लेऑफ का दावा मजबूत करने पर होंगी तो वहीं चेन्नई अपनी ...और पढ़ें

    आरसीबी और चेन्नई दूसरी बार होंगे आमने-सामने
    आरसीबी और चेन्नई दूसरी बार होंगे आमने-सामने

    HighLights

    1. RCB vs CSK: बेंगलुरु में आज आरसीबी और सीएसके का मुकाबला
    2. RCB vs CSK: बेंगलुरु अंक तालिका में दूसरे और चेन्नई 10वें नंबर पर
    3. RCB vs CSK: एमएस धोनी और विराट कोहली पर रहेंगी सभी की नजरें

    बेंगलुरु, पीटीआई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगा तो उसकी निगाह प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करने पर होगी। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मौजूदगी के कारण यह मैच खास बन गया है, क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय क्रिकेट के इन दोनों दिग्गज खिलाडि़यों को संभवत: आखरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।

    इस मैच में जीत दर्ज करने पर आरसीबी के कुल 16 अंक हो जाएंगे और उसका प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग सुनिश्चित हो जाएगा। आरसीबी को इसके बाद तीन और मैच खेलने हैं और जिस तरह से उसकी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उसे देखते हुए टीम की निगाह शीर्ष दो में जगह बनाने पर लगी होगी ताकि उसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलें।

    जहां तक चेन्नई का सवाल है तो उसके 10 मैच में केवल चार अंक हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। हालांकि, धोनी की अगुवाई वाली टीम आरसीबी के समीकरण बिगाड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस जीतेगी आईपीएल 2025 का खिताब? संयोग कर रहे ऐसा इशारा

    धोनी और कोहली पर रहेगी नजर

    इस मैच में सभी की निगाहें धोनी और कोहली पर टिकी रहेंगी। कोहली इस समय बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 443 रन बनाए हैं और वह फिर से ऑरेंज कैप हासिल करने की कोशिश करेंगे जो प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलती है। उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले देवदत्त पडिक्कल से अच्छा सहयोग मिल रहा है। देवदत्त ने अपनी पिछली दो पारियों में दो अ‌र्द्धशतक बनाए हैं। लेकिन कोहली निश्चित रूप से अपने सलामी जोड़ीदार फिल सॉल्ट से अधिक योगदान देखना चाहेंगे।

    खबरें और भी

    आरसीबी को अपने कप्तान रजत पाटीदार से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। चेन्नई के गेंदबाजों में अभी तक तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्पिनर नूर अहमद ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं और आरसीबी के बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। लेकिन चेन्नई के बल्लेबाजों को इस तरह की राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि उनका सामना जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, कृणाल पांड्या और सुयश शर्मा से होगा।

    धोनी आक्रामक अंदाज में रन बना सकें

    चेन्नई के बल्लेबाजों ने अभी तक टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसकी टीम को उम्मीद होगी कि उनके बल्लेबाज जैसे आयुष महात्रे, सैम करन, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे अच्छा योगदान देंगे, जिससे कि धोनी अंतिम ओवर में अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में रन बना सकें।

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान) फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड, कृणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एंगिडी, लियाम लिविंगस्टन, स्वप्निल सिंह, मनोज भांडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

    चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), शेख रशीद, आयुष महात्रे, दीपक हुडा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, आर अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कान्वे, रचिन रवींद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, सी आंद्रे सिद्धार्थ, वंश बेदी।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025: राजस्थान को लगा दोहरा झटका, बीच सीजन 146 विकेट लेने वाला गेंदबाज हुआ बाहर