Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IPL 2024: हार के बावजूद RCB के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी आईपीएल की दूसरी टीम

    Updated: Sat, 30 Mar 2024 06:06 PM (IST)

    RCB ने आईपीएल के इतिहास में 1500 छक्के पूरे करने वाली दूसरी टीम बन गई। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली थी और वर्तमान में ...और पढ़ें

    आरसीबी आईपीएल में 1500 से ज्यादा सिक्स लगाने वाली दूसरी टीम बनी।
    आरसीबी आईपीएल में 1500 से ज्यादा सिक्स लगाने वाली दूसरी टीम बनी।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को घर में हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। हालांकि, इस हार के बावजूद भी आरसीबी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है।

    बेंगलुरु आईपीएल के इतिहास में 1500 छक्के पूरे करने वाली दूसरी टीम बन गई। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली थी और वर्तमान में 1575 छक्कों के साथ टॉप पर मौजूद है। बेंगलुरु ने शुक्रवार, 29 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

    कोहली के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड

    कोलकाता के खिलाफ बेंगलुरु टीम ने 11 छक्के लगाए। विराट कोहली (4), फाफ डु प्लेसिस (1), कैमरून ग्रीन (2), ग्लेन मैक्सवेल (1), दिनेश कार्तिक (3)। विराट कोहली आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा (241) छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने क्रिस गेल (239) और एबी डिविलियर्स (238) को पीछे छोड़ा।

    आईपीएल में 1500 या उससे अधिक छक्के लगाने वाली टीमें

    1. मुंबई इंडियंस - 1575
    2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 1500
    3. चेन्नई सुपर किंग्स- 1421
    4. पंजाब किंग्स - 1421
    5. कोलकाता नाइट राइडर्स - 1365
    6. दिल्ली कैपिटल्स- 1229
    7. राजस्थान रॉयल्स- 1144
    8. सनराइजर्स हैदराबाद- 893
    9. लखनऊ सुपर जाइंट्स- 238
    10. गुजरात टाइटंस- 210

    7 विकेट से मिली हार

    गौरतलब हो कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे। विराट कोहली ने सर्वाधिक नाबाद 83 रन का पारी खेली। अंत में दिनेश कार्तिक ने फिनिसिंग टच दिया था। हालांकि, यह स्कोर केकेआर के सामने छोटा पड़ गया। केकेआर ने तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तानी छोड़ सकते हैं Shaheen Afridi, इस बड़ी वजह के चलते तेज गेंदबाज है नाराज

    यह भी पढ़ें- IPL 2024: 'यह पागलपन है...' Hardik Pandya को लेकर R Ashwin से फैन ने किया सवाल; जानें क्या दिया जवाब