Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    LSG के स्टार Digvesh Rathi पर लगा मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना, कप्तान Rishabh Pant भी नहीं बच पाए; वजह जानिए यहां

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 11:48 AM (IST)

    Rishabh Pant Digvesh Rathi Fined लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और गेंदबाज दिग्वेश राठी पर बीसीसीआई ने मोटा जुर्माना ठोका। पंत पर 12 लाख रुपये का ...और पढ़ें

    Digvesh Singh ही नहीं, कप्तान Rishabh Pant पर भी लगा जुर्माना
    Digvesh Singh ही नहीं, कप्तान Rishabh Pant पर भी लगा जुर्माना

    HighLights

    1. LSG ने MI को 12 रन से मात दी
    2. LSG Captain Rishabh Pant पर बीसीसीआई ने 12 लाख रुपये का फाइन लगाया
    3. LSG स्टार Digvesh Rathi पर लगा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rishabh Pant Digvesh Singh Fined: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और युवा स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी दोनों को आईपीएल के नियमों का उल्लंघन करने की सजा मिली। मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ को 12 रन से जीत जरूर मिली हो, लेकिन पंत और दिग्वेश पर बीसीसीआई ने मोटा जुर्माना ठोक दिया।

    स्लो ओवर रेट के लिए लखनऊ को मैच के दौरान सजा मिली और कप्तान पंत पर 12 लाख रुपये, जबकि दिग्वेश पर मैट फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा है। उन्हें ऑक्शन में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन दो बार एक ही हरकत दोहराने की वजह से अब बीसीसीआई उन पर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया।

    उन्हें ये सजा लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी के दौरान बैटर को आउट (नमन धीर) करने के बाद फिर से अभद्र इशारा करने पर मिली पिछले मैच में भी उन्होंने नोटबुक सेलिब्रेशन किया था, जिसकी वजह से उन्हें सजा मिली थी।

    Digvesh Singh ही नहीं, कप्तान Rishabh Pant पर भी लगा जुर्माना

    आईपीएल की तरफ से जारी रिलीज में बताया गया है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant Fined) पर शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया है।

    खबरें और भी

    किसी भी गेंदबाजी टीम के लिए 20 ओवर पूरे करने का निर्धारित समय 90 मिनट है। लखनऊ की टीम निर्धारित समय से एक ओवर पीछे चल रही थी। इस कारण उसे अंतिम ओवर में 30 गज के बाहर एक क्षेत्ररक्षक कम रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि आईपीएल आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था। इसलिए पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    इसके अलावा लखनऊ के युवा स्पिनर दिग्वेश राठी (Digvesh Singh Rathi Fined) पर भी बीसीसीआई ने जुर्माना ठोका। मुंबई के खिलाफ लखनऊ के स्टार दिग्वेश को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन करते हुए पाया गया। इसलिए उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत का फाइन लगा।

    यह भी पढ़ें: Rishabh Pant ने इंग्लिश की बातें देसी Digvesh Rathi को कैसे समझाई? हंसी नहीं रुकने की गारंटी! देखें मस्‍तमौला Video

    मुंबई के खिलाफ मैच में दिग्वेश ने अपने सेलिब्रेशन की वजह से ये जुर्माना अपने नाम किया। उन्होंने मुंबई के बैटर नमन धीर को आउट कर नोट बुक अंदाज में जश्न मनाया, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई।

    बता दें कि उनका ये इस सीजन का अनुच्छेद 2.5 के तहत दूसरा लेवल 1 अपराध था, इसलिए उन्हें दो डिमेरिट अंक मिले। इससे पहले एक डिमेरिट अंक उनके खात में जुड़ा, जो उनको 1 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान मिला था। 

    यह भी पढ़ें: LSG vs MI: लखनऊ ने जमाया जीत का 'छक्का', हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार की मेहनत नहीं आई काम, मुंबई को मिली एक और हार