Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'धोनी को कॉल करो...', Rishabh Pant कर सकते फॉर्म में वापसी; पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिखाया रास्ता

    Updated: Mon, 05 May 2025 04:40 PM (GMT+05:30)

    27 साल के ऋषभ पंत (LSG Skipper Rishabh Pant) को आईपीएल 2025 नीलामी में 27 करोड़ रुपये के लिए खरीदा गया था लेकिन वह अपनी कीमत को सही ठहराने में नाकाम न ...और पढ़ें

    Virender Sehwag ने दी ये अहम सलाह
    Virender Sehwag ने दी ये अहम सलाह

    HighLights

    1. LSG के कप्तान Rishabh Pant खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं
    2. Rishabh Pant को खराब फॉर्म से उबरने का पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिखाया रास्ता
    3. Rishabh Pant ने अब तक 11 मैच खेलते हुए 128 रन बनाए हैं

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Virender Sehwag on Rishabh Pant: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को खराब फॉर्म से उबरने की सलाह दी हैं। उन्होंने पंत को ये सुझाव दिया हैं कि वह धोनी को कॉल करें।

    बता दें कि आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इतनी मोटी रकम में बिकने के बावजूद वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब तक के सीजन में पंत ने 11 मैचों में 12 की औसत से 128 रन बनाए है, जिसमें उनके नाम एक अर्धशतक शामिल हैं।

    Virender Sehwag ने दी ये अहम सलाह

    दरअसल, 27 साल के ऋषभ पंत (LSG Skipper Rishabh Pant) को आईपीएल 2025 नीलामी में 27 करोड़ रुपये के लिए खरीदा गया था, लेकिन वह अपनी कीमत को सही ठहराने में नाकाम नजर आ रहे हैं।

    पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी ऋषभ 17 गेंदों पर 18 रन ही बना सकें और उन्होंने उनकी खराब फॉर्म की वजह से लगातार ट्रोल किया जा रहा हैं। इस बीच पंत को उनके खराब फॉर्म से उबरने के लिए वीरेंद्र सहवाग ने उनको अहम सलाह दी हैं। उनका कहना है कि वह अपने रोल मॉडल एमएस धोनी को कॉल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    सहवाग ने कहा कि उनके पास मोबाइल हैं और उन्हें अपना फोन उठाकर किसी को कॉल करने की जरूरत है। अगर आपको लगता है कि आप नकारात्मक रूप से सोच रहे हैं, तो बहुत सारे क्रिकेट हैं जिनके साथ आप चर्चा कर सकते हैं। धोनी उसका रोल मॉडल है, इसलिए उसे उसे फोन करना चाहिए।

    इसके अलावा, पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ने पंत को अपनी पुरानी क्लिप देखने की सलाह दी और साल 2006-07 के अपने रूटीन को देखना चाहिए। सहवाग ने आगे कहा,

    "मुझे लगता है कि ऋषभ पंत को अपने पुराने आईपीएल क्लिप को देखना चाहिए जहां उन्होंने रन बनाए थे, और इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा। कई बार, हम अपने रूटीन को भूल जाते हैं क्योंकि यह ऋषभ पंत पूरी तरह से अलग है, जो हमने उसकी चोट से पहले देखा था। मुझे याद है कि मैं रन के साथ संघर्ष कर रहा था, मुझे बता रहा था कि मैं भारतीय टीम से कहता हूं और फिर राहुल को रोक दिया, कभी -कभी जब हम अपने रूटीन में गड़बड़ी होती है, तो इसका असर रन बनाने पर पड़ता हैं"