Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKR vs RR: IPL में हो गया 'शुभारंभ', Riyan Parag ने लगातार 6 गेंदों पर ठोक डाले 6 छक्‍के - Video

    Updated: Sun, 04 May 2025 07:10 PM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 53वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 1 रन से हरा मिली। इस मैच में राजस्‍थान के कप्‍तान रियान पराग का रौद्र रूप देखने को मिला ...और पढ़ें

    95 रन बनाकर आउट हुए रियान पराग। इमेज- बीसीसीआई
    95 रन बनाकर आउट हुए रियान पराग। इमेज- बीसीसीआई

    HighLights

    1. शतक से चूके रियान पराग
    2. पराग ने खेली 95 रन की पारी
    3. राजस्‍थान 1 रन से हारी मुकाबला

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 53वें मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के कप्‍तान रियान पराग का रौद्र रूप देखने को मिला। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में 5 विकेट जल्‍दी खोने के बाद रियान ने हवाई फायर करना शुरू किया। प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी राजस्‍थान के कप्‍तान रियान ने कोलकाता के घर में घुसकर अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया।

    रियान ने जड़े छक्‍के

    ईडन गार्डन्‍स में रियान ने 6 गेंदों पर 6 छक्‍के जड़ दिए थे। कोलकाता की ओर से 13वां ओवर मोईन अली ने किया। पहली गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने सिंगल लेकर रियान पराग को स्‍ट्राइक दी। ओवर की दूसरी गेंद पर रियान ने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाकर छक्का जड़ दिया। मोईन ने ऑफ स्टंप के बाहर छोटी गेंद डाली। इस तीसरी गेद को रियान पराग ने लॉन्ग-ऑन पर मारकर एक और छक्का लगाया।

    रियान ने जड़ दिए 5 छक्‍के

    मोईन अली ने राउंड द विकेट गेंदबाजी की और पैड के आसपास एक और स्लॉट डिलीवरी की, रियान पराग ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्‍का जड़कर हैट्रिक लगाई। 5वीं बैक ऑफ लेंथ बॉल पर रियान ने लॉन्ग-ऑन पर एक फ्लैट मैक्सिमम जड़ा। 4 छक्‍के खाने के बाद दबाव में आए मोईन ने वाइट बॉल की। छठी गेंद पर रियान पराग ने गेंद को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से सिक्‍स ठोक दिया। इसके साथ ही वह आईपीएल के एक ओवर में 5 छक्‍के लगाने वाले 5वें बल्‍लेबाज बन गए।

    6 गेंद पर लगाए 6 छक्‍के

    14वें ओवर की पहली गेंद पर हेटमायर ने फिर से 1 रन चुराकर स्‍ट्राइक रियान को दे दी। रियान ने लगातार छठवीं गेंद पर छक्‍का लगा दिया। वरण चक्रवर्ती की फुल बॉल पर रियान पराग ने अपना स्टांस बदला और रिवर्स हिट करते हुए डीप बैकवर्ड पॉइंट पर दूसरा छक्का लगाया। रियान ने 45 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। हालांकि, राजस्‍थान इस मैच को नहीं जीत पाया। कोलकाता ने राजस्‍थान को 1 रन के मामूली अंतर से हराया।

    खबरें और भी

    • IPL में एक ओवर में 5 छक्के
    • क्रिस गेल बनाम राहुल शर्मा, 2012
    • राहुल तेवतिया बनाम एस कॉटरेल, 2020
    • रवींद्र जडेजा बनाम हर्षल पटेल, 2021
    • रिंकू सिंह बनाम यश दयाल, 2023
    • रियान पराग बनाम मोइन अली, 2025*

    ये भी पढ़ें: KKR vs RR: तूफानी शतक के बाद गर्दिश में Vaibhav Suryavanshi के सितारे, लगातार 2 पारियों में कटाई नाक