Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohit Sharma ने तोड़ा कीरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड, MI के लिए यह कमाल करने वाले बने पहले बल्लेबाज

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 10:39 PM (IST)

    रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। रोहित ने मुंबई के लिए 224 सिक्स लगाए हैं। रोहित ने कीरोन पोलार ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए लगाए सर्वाधिक सिक्स।
    रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए लगाए सर्वाधिक सिक्स।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 33वें मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस है। मैदान पर उतरते ही रोहित आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। वहीं, बल्लेबाजी करते हुए कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एमआई के लिए सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। पंबाज के खिलाफ रोहित ने 25 गेंद पर 36 रन बनाकर आउट हुए।

    रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। रोहित ने मुंबई के लिए 224 सिक्स लगाए हैं। रोहित ने कीरोन पोलार्ड को पीछा छोड़ा। रोहित से पहले कीरोन पोलार्ड ने मुंबई के लिए सर्वाधिक 223 सिक्स लगाए थे। हार्दिक पांड्या ने 104 सिक्स लगाए हैं। चौथे नंबर पर मौजूद ईशान किशन ने 103 तो पांचवें नंबर पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने 98 सिक्स जड़े हैं।

    MI के लिए सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज

    • रोहित शर्मा- 224
    • कीरोन पोलार्ड - 223
    • हार्दिक पंड्या- 104
    • ईशान किशन- 103
    • सूर्यकुमार यादव- 98

    क्रिस गेल के बाद हैं दूसरे खिलाड़ी

    कुल मिलाकर रोहित के नाम आईपीएल में 275 छक्के हैं। उन्होंने आईपीएल के पहले तीन सीजन में अब बंद हो चुकी डेक्कन चार्जर्स के लिए खेला था। सलामी बल्लेबाज लीग में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में क्रिस गेल के बाद दूसरे स्थान पर है, जिनके नाम पर 357 छक्के हैं।

    यह भी पढ़ें- Rohit Sharma आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले MS Dhoni के बाद बने दूसरे खिलाड़ी, इस मौके पर बनाए कई खास रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड जीतने के लिए Zaheer Khan का खास मंत्र, इन लेफ्ट ऑर्म पेसर्स पर दांव खेलकर टीम इंडिया बन सकती है चैंपियन

    खबरें और भी