Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सचिन तेंदुलकर ने Rohit Sharma को दिया ये शानदार उपहार, 'हिटमैन' ने बदले में कर दिया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 07:45 PM (IST)

    रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अपना 200वां मैच खेल रहे हैं। हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। महान बल्‍लेब ...और पढ़ें

    रोहित शर्मा को 200वें मैच में मिली स्‍पेशल जर्सी (Pic Credit - MI X)
    रोहित शर्मा को 200वें मैच में मिली स्‍पेशल जर्सी (Pic Credit - MI X)

    HighLights

    1. रोहित शर्मा बुधवार को मुंबई इंडियंस के लिए अपना 200वां मैच खेल रहे हैं
    2. रोहित शर्मा एमआई के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं
    3. सचिन तेंदुलकर ने रोहित शर्मा को 200वें मैच में स्‍पेशल जर्सी दी

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रोहित शर्मा के लिए बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला बेहद खास बना। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 200वां मैच खेलने उतरे। 'हिटमैन' मुंबई इंडियंस के लिए 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। फ्रेंचाइजी ने भी इस मौके को बेहद खास बनाया।

    महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मैच से पहले रोहित शर्मा को 200वें मैच पर एक जर्सी गिफ्ट की। सचिन तेंदुलकर ने टीम हडल में बेहद जोशील अंदाज में रोहित शर्मा को प्रोत्‍साहित किया और उन्‍हें जर्सी भेंट की। मास्‍टर ब्‍लास्‍टर ने रोहित शर्मा को शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दी। इसके बाद रोहित शर्मा ने जर्सी लेकर दिल जीत लेने वाला रिएक्‍शन दिया।

    रोहित शर्मा ने मुस्‍कुराते हुए तेंदुलकर से जर्सी ली और इस मौके को विशेष बनाने के लिए पूरी टीम को धन्‍यवाद दिया। रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर ने इसके बाद जर्सी के साथ फोटो खिंचवाई। सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

    रोहित शर्मा की अनोखी उपलब्धि

    रोहित शर्मा आईपीएल में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले विराट कोहली और एमएस धोनी ही यह आंकड़ा पार कर सके हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल के 14 विभिन्‍न संस्‍करणों में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्‍व किया। वो मुंबई इंडियंस के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए लगाया 'दोहरा शतक', सिर्फ 2 ही खिलाड़ी पहले कर पाएं हैं ये कारनामा

    ऐसे मुंबई ने रोहित को जोड़ा

    रोहित को मुंबई इंडियंस ने साल 2011 में 9.2 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की 111 जीत का हिस्सा रहे। यह किसी फ्रेंचाइजी के लिए बतौर खिलाड़ी सबसे ज्यादा है। रोहित ने बतौर कप्‍तान मुंबई इंडियंस को 87 मैच जिताए, जो फ्रेंचाइजी के लिए एक रिकॉर्ड है।

    यह भी पढ़ें: Hardik Pandya का बीच मैदान पर हिटमैन से बर्ताव तो देखिए! Rohit Sharma के फैन हैं, तो यह वीडियो तोड़ेगा आपका भी दिल