विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इस जीत को पचाना मुश्किल', पंजाब की विजय पर कप्‍तान श्रेयस अय्यर को भी नहीं हुआ यकीन; बताया कहां पलटा मैच

Published: Wed, 16 Apr 2025 04:00 AM (IST)

IPL 2025 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्‍स के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया। मुल्लांपुर में खेले गए ...और पढ़ें

पंजाब किंग्‍स की जीत पर अय्यर को भरोसा नहीं। इमेज- बीसीसीआई, एक्‍स
पंजाब किंग्‍स की जीत पर अय्यर को भरोसा नहीं। इमेज- बीसीसीआई, एक्‍स

HighLights

  1. पंजाब किंग्‍स ने 16 रन से दर्ज की जीत
  2. युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट अपने नाम किए
  3. चहल को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 31वें मुकाबले में मंगलवार को पंजाब किंग्‍स के गेंदबाजों ने बड़ा कमाल कर दिया। पंजाब के दूसरे होम ग्राउंड मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम 111 रन पर ढेर हो गई थी।

जवाब में प्‍लेयर ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल के 4 और मार्को यानसेन के 3 विकेट के चलते कोलकाता टीम 95 रन ही बना सकी। पंजाब ने 16 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया। यह लीग के इतिहास का तीसरा सबसे कम स्‍कोर है जिसका बचाव हुआ है। पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान को भी इस जीत पर यकीन नहीं हुआ। जीत के बाद उन्‍होंने यहां तक कह दिया कि इस जीत का पचाना मुश्किल है।

जीत को शब्‍दों बयां करना मुश्किल

श्रेयस अय्यर ने हार के बार कहा, "जीत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं बस अपनी दिल की बात मान रहा था। मैंने देखा कि गेंद थोड़ी घूम रही थी। मैंने युजवेंद्र चहल से अपनी सांसों पर थोड़ा नियंत्रण रखने को कहा। हमें आक्रामक होने की जरूरत थी और सही खिलाड़ी सही जगह पर थे। अभी बात करना मुश्किल है और ऐसी जीत इसे खास बनाती है। इस जीत को पचाना कठिन है। जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो मैंने दो गेंदों का सामना किया। एक गेंद नीचे रही और एक बल्ले के निचले हिस्से पर लगी। स्वीप करना मुश्किल हो रहा था।"

अय्यर ने की विकेट पर बात

अय्यर ने कहा, "विकेट में अलग-अलग उछाल था, ईमानदारी से कहूं तो हमने एक अच्‍छा स्‍कोर बनाया अगर हमें 16 रन से जीत मिली है। उछाल लगातार नहीं था। हमारे दिमाग में यह बात थी और हमने गेंदबाजों से इसे ध्यान में रखने को कहा। उन्होंने इसे अंजाम दिया। दो ओवर में दो विकेट ने हमें उस तरह की गति दी और दो बल्लेबाज आए और गति को अपने पक्ष में ले गए।"

चहल की तारीफ की

श्रेयस अय्यर ने कहा, "जब हमने देखा कि युजवेंद्र ने आकर गेंद को घुमाया, तो हमारी उम्मीदें और बढ़ गईं। मैं चाहता था कि फील्‍डर मैदान पर आक्रामक हों और वे विपक्षी बल्‍लेबाज गलतियां करें। इससे खेल हमारी तरफ मुड़ जाए। यह महत्वपूर्ण है कि हम विनम्र रहें और इस जीत से ज्‍यादा उत्साहित न हों। यह महत्वपूर्ण है कि हम इस खेल से सभी पॉजिटिव पहलुओं को लें और अगले खेल में पहली गेंद से ही बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें।"

ये भी पढ़ें: PBKS vs KKR: 'मैं दोषी हूं', अजिंक्य रहाणे ने अपने सिर लिया कोलकाता की शर्मनाक हार का ब्लेम, साथियों को बचाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।