विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PBKS vs KKR: 'मैं दोषी हूं', अजिंक्य रहाणे ने अपने सिर लिया कोलकाता की शर्मनाक हार का ब्लेम, साथियों का बचाया

Published: Tue, 15 Apr 2025 11:27 PM (IST)

पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने हैरतअंगेज काम करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 111 रनों का बचाव करते हुए ...और पढ़ें

अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता की हार का दोष लिया अपने सिर
अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता की हार का दोष लिया अपने सिर

HighLights

  1. PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स ने कोलकाता को दी न भूलने वाली हार
  2. PBKS vs KKR: कोलकाता की हार के बाद कप्तान ने खुद को बताया दोषी
  3. PBKS vs KKR: पंजाब ने बचाया 111 रनों का टारगेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य राहणे ने मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार का दोष अपने सिर ले लिया है। कोलकाता का मजूबत बल्लेबाजी क्रम पंजाब द्वारा रखे गए 112 रनों के टारगेट को हासिल नहीं कर सका। पंजाब ने अपने घर मुल्लांपुर में खेले गए मैच में 12 रनों से जीत हासिल की।

कोलकाता की टीम आसान से टारगेट के सामने 15.1 ओवरों में 95 रनों पर ही ढेर हो गई। आंद्रे रसेल ने आखिरी तक खड़े रहते हुए टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन मार्को यानसेन ने उनको बोल्ड कर कोलकाता की पारी का अंत कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- 'उन्हें बैन हो जाने दो', मोहित शर्मा ने बल्लेबाजों पर निकाली 'खुन्नस', IPL 2025 का नया नियम बना वजह

रहाणे ने खुद को बताया दोषी

मैच के बाद कोलकाता के कप्तान रहाणे ने हार का दोष किसी को नहीं दिया है बल्कि पूरी जिम्मेदारी अपने सिर ले ली है। रहाणे ने कहा, "मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मैंने एक गलत शॉट खेला। वहीं से टीम का स्थिति खराब हो गई। मैं डीआरएस को लेकर कोई चांस नहीं लेना चाहता था क्योंकि मैं पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था। विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन 111 रन चेज किए जाने थे। एक बल्लेबाजी ईकाई के तौर पर हम काफी बुरा खेले।"

रहाणे ने कहा, "हमारे गेंदबाजों ने पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी के सामने शानदार काम किया। मुझे लगता है कि हमने लापरवाही की। एक यूनिट के तौर पर पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। मेरे दिमाग में काफी चीजें चल रही थीं। काफी निराश हूं। मुझे अपने आप को शांत रखने की जरूरत है और सोचना होगा कि मैं टीम से क्या बात करूंगा।"

मैच का हाल

पंजाब ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता के गेंदबाजों ने उसे बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को तेज शुरुआत दी, लेकिन जैसे ही ये जोड़ी पवेलियन लौटी पंजाब के बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। प्रभसिमरन ने 15 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली। प्रियांश ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा ने तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के हिस्से दो-दो विकेट आए। वैभव अरोड़ा और एनरिक नॉर्खिया के हिस्से एक-एक विकेट आया।

लग रहा था कि कोलकाता आसानी से ये मैच अपने नाम कर लेगी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने कमाल करते हुए ये टारगेट बचा लिया। कोलकाता की तरफ से सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक में पहुंच सके। अंगकृष रघुवंशी ने 28 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। रहाणे ने 17 और रसेल ने 17 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: मैच के दौरान अंपायर्स क्‍यों चेक कर रहे बल्‍लेबाजों का बैट? जानें आखिर क्‍या है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।