विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GT vs SRH: आउट नहीं थे शुभमन गिल? अंपायर से भिड़े गुजरात के कप्तान, नेहरा ने किया बीच बचाव

Updated: Fri, 02 May 2025 09:05 PM (IST)

शुभमन गिल का रन आउट होना विवादों में आ गया। थर्ड अंपायर द्वारा रन आउट दिए जाने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद शुभमन गिल को बाउंड्री के पास च ...और पढ़ें

शुभमन गिल के रन आउट होने पर खड़ा हुआ विवाद। फोटो- सोशल मीडिया
शुभमन गिल के रन आउट होने पर खड़ा हुआ विवाद। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. शुभमन गिल हुए रन आउट
  2. गिल ने खेली अर्धशतकीय पारी
  3. अंपायर से भिड़े गिल

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में एक विवादित घटना देखने को मिली, जब शुभमन गिल को रन आउट दिया गया। थर्ड अंपायर द्वारा रन आउट दिए जाने पर गिल चौथे अंपायर से भिड़ गए। इसके बाद आशीष नेहरा ने बीच बचाव किया।

दरअसल, यह घटना 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। जीशान अंसारी गेंदबाजी कर रहे थे। जोस बटलर ने शॉर्ट फाइन लेग की तरफ शॉट खेला। गिल और बटलर ने रन लेने के लिए अपना एंड चेंज किया। स्ट्राइकर एंड की तरफ हर्षल पटेल ने थ्रो किया और गेंद स्टंप्स पर जा लगी। हालांकि, इसी दौरान हेनरिक क्लासेन के दस्ताने भी विकेट के पास आए और समस्या खड़ी हो गई।

टीवी अंपायर दिया आउट

मामला टीवी अंपायर तक पहुंचा। टीवी अंपायर को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी करीबी मामला था। गेंद और दस्ताने दोनों एक ही समय पर स्टंप्स के करीब थे। हालांकि, टीवी अंपायर इस निर्णय पर पहुंचे कि गेंद पहले लगी स्टंप्स पर और गिल को आउट करार दिया गया। गिल दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट हुए।

अंपायर से भिड़े गिल

मैदान से बाहर जाने के बाद गिल काभी नाराज दिखे और बाउंड्री के पास खड़े चौथे अंपायर से बहस करने लगे। इसके बाद गुजरात फ्रेंचाइजी के कोचिंग स्टाफ से आशीष नेहरा और विक्रम सोलंकी गिल के पास पहुंचे। दोनों मिलकर गिल को समझाया और मामला शांत करवाया।

यह भी पढे़ं- मुंबई इंडियंस जीतेगी आईपीएल 2025 का खिताब? संयोग कर रहे ऐसा इशारा

यह भी पढे़ं- एक्ट्रेस की फोटो लाइक करने पर विराट कोहली को देनी पड़ी सफाई, इस बात को दिया दोष