Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRH vs MI: कौन हैं Kwena Maphaka? IPL में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्‍यू करते ही रच दिया इतिहास

    Updated: Wed, 27 Mar 2024 08:12 PM (GMT+05:30)

    साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाफा (Kwena Maphaka) ने 17 साल 354 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया। इस दौरान उन्हों ...और पढ़ें

    Kwena Maphaka ने IPL में MI के लिए डेब्यू करते ही रचा इतिहास
    Kwena Maphaka ने IPL में MI के लिए डेब्यू करते ही रचा इतिहास

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि हैदराबाद के खिलाफ आज मैच में क्वेना मफाका डेब्यू कर रहे हैं।

    क्वेना मफाका साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज है, जिन्हें मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। इस दौरान हैदराबाद के ग्राउंड पर उन्होंने कदम रखते ही इतिहास रच दिया।

    Kwena Maphaka ने IPL में MI के लिए डेब्यू करते ही रचा इतिहास

    दरअसल, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाफा (Kwena Maphaka) ने 17 साल 354 दिन की उम्र में मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे पहले मुजीब उर रहमान ने 17 साल, 11 दिन में आईपीएल डेब्यू किया था।

    आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट में क्वेना मफाका तीसरे नंबर पर हैं। इससे पहले मुजीब उर रहमान 17 वर्ष, 11 दिन में आईपीएल डेब्यू किया था। संदीप लामिछाने ने 17 साल, 283 दिन में अपना पहला आईपीएल मैच खेला था।

    यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने Rohit Sharma को दिया ये शानदार उपहार, 'हिटमैन' ने बदले में कर दिया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल

    MI के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

    17 साल, 353 दिन - रसिख सलाम बनाम दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई, 2019

    17 साल,, 354 दिन - क्वेना मफाका बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024

    18 साल,, 117 दिन - सौरभ तिवारी बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2008

    18 साल,, 232 दिन - मनीष पांडे बनाम केकेआर, कोलकाता, 2008

    18 साल,, 342 दिन - डेवाल्ड ब्रेविस बनाम केकेआर, पुणे, 2022

    आईपीएल डेब्यू करने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी

    17 वर्ष, 11 दिन - मुजीब उर रहमान (पीबीकेएस बनाम डीसी, 2018)

    17 वर्ष, 283 दिन - संदीप लामिछाने (डीसी बनाम आरसीबी, 2018)

    17 वर्ष, 354 दिन - क्वेना मफाका (एमआई बनाम एसआरएच, 2024)

    18 वर्ष, 103 दिन - नूर अहमद (जीटी बनाम आरआर, 2023)

    18 वर्ष, 170 दिन - मिशेल मार्श (डेक्कन चार्जर्स बनाम आरसीबी, 2010)

    अंडर-19 विश्व कप में चमके मफाका

    बता दें कि मुंबई इंडियंस की तरफ से क्वेना मफाका ने अंडर -19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अंडर-19 में कुल 21 विकेट चटकाए थे। उनकी खतरनाक गेंदबाजी देखने के बाद आईपीएल मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

    खबरें और भी