Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRH vs RCB: 'आज रात आराम से नींद...' एक महीने बाद मिली दूसरी जीत पर खुश दिखे Faf du Plessis, कोहली की तारीफ की

    Updated: Fri, 26 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    हैदराबाद में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने हुए विराट कोहली (51) और रजत पाटीदार (50) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 206 रन बनाए। लक्ष्य का ...और पढ़ें

    आरसीबी ने एसआरएच को 35 रन से हराया। फोटो- BCCI
    आरसीबी ने एसआरएच को 35 रन से हराया। फोटो- BCCI

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 41वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ है। ठीक एक महीने बाद आरसीबी को इस सीजन अपनी दूसरी जीत नसीब हुई। 25 मार्च को आरसीबी को पहली जीत मिली थी, अब दूसरी जीत 25 अप्रैल को मिली। इस जीत के बाद फाफ डुप्लेसिस ने खुशी जाहिर की।

    हैदराबाद में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करने हुए विराट कोहली (51) और रजत पाटीदार (50) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत 206 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। बेंगलुरु को 35 रन से जीत मिली। यह आरसीबी की दूसरी जीत है। इस जीत के साथ आरसीबी की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बची हुई है।

    'आज रात आराम से नींद आएगी'

    मैच के बाद फाफ डुप्लेसिस ने कहा, पिछले दो मैच में हमने फाइट की थी। करीब जाकर मैच गंवाया। आत्मविश्वास हासिल करने के लिए आपको मैच जीतने की जरूरत है। आज रात आराम से नींद आएगी। आप टीम में आत्मविश्वास की बात नहीं कर सकते, टीम में आत्मविश्वास का दिखावा नहीं कर सकते। केवल एक चीज जो आत्मविश्वास देती है वह प्रदर्शन है।

    यह भी पढ़ें- SRH vs RCB: हैदराबाद में आया Rajat Patidar का तूफान, एबी डी विलियर्स का तोड़ा रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले बने दूसरे आरसीबी खिलाड़ी

    टूर्नामेंट में मुकाबले हो गए हैं कड़े

    फाफ ने आगे कहा, टूर्नामेंट कड़ा है, टीमें इतनी मजबूत हैं कि यदि आप 100 प्रतिशत नहीं देते हैं तो आपको नुकसान होगा। अब टीम में और अधिक लोग रन बना रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले हाफ में सिर्फ विराट ही रन बना रहे थे। ग्रीन का अब रन बनाना बहुत बड़ी बात होगी। हम आगे के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

    यह भी पढ़ें- SRH vs RCB: Virat Kohli के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, IPL में यह कमाल करने वाले बने इकलौते खिलाड़ी

    खबरें और भी