Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SRH Vs RR: Riyan Parag ने कप्तान बनते ही IPL में रचा कीर्तिमान, एक झटके में तोड़ डाला 11 साल पुराना रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 04:22 PM (GMT+05:30)

    IPL 2025 का दूसरा मुकाबला RR और SRH के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम नए कप्तान Riyan Parag के साथ खेल रही है। मैच में आरआर ने ...और पढ़ें

    SRH Vs RR: Riyan Parag बने IPL के चौथे सबसे युवा कप्तान
    SRH Vs RR: Riyan Parag बने IPL के चौथे सबसे युवा कप्तान

    HighLights

    1. RR Vs SRH: राजस्थान रॉयल्स का सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा सामना
    2. Riyan Parag कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी
    3. बतौर कप्तान Riyan Parag ने मैदान पर कदम रखते ही आईपीएल में रचा इतिहास

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Riyan Parag Youngest RR Captain in IPL: आईपीएल 2025 का पहला डबल हेडर का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी।

    राजस्थान की टीम की कप्तानी संजू सैमसन के पास है, लेकिन शुरुआत के 3 मैचों में टीम की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं, जबकि संजू बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर खेल रहे हैं।

    मैच में कप्तान बनते ही रियान पराग ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं।

    Riyan Parag बने IPL में किसी टीम की कप्तानी करने वाले चौथे सबसे युवा 

    दरअसल, रियान पराग आईपीएल इतिहास के चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। 23 साल और 133 दिन की उम्र में उन्हें आज राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की कप्तानी करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में सबसे युवा कप्तान के मामले में श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को पछाड़ा डाला।

    यह भी पढ़ें: SRH vs RR Playing-11: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू, हैदराबाद से ये खिलाड़ी खेलेगा पहला मैच! जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    श्रेयस अय्यर ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी 23 साल और 142 दिन की उम्र में की थी, जबकि ऋषभ पंत ने 23 साल और 188 दिन की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी 2021 में की थी।

    आईपीएल के सबसे युवा कप्तान (Youngest Captains in IPL)

    • 22 साल 187 दिन- विराट कोहली (RCB Vs RR)- 2011
    • 22 साल 344 दिन- स्टीव स्मिथ (PWI Vs RCB)- 2012
    • 23 साल और 112 दिन- सुरेश रैना (CSK Vs DD)- 2010
    • 23 साल और 133 दिन- रियान पराग ( RR vs SRH)- 2025
    • 23 साल और 142 दिन- श्रेयस अय्यर (DD Vs KKR)- 2018
    • 23 साल और 188 दिन- ऋषभ पंत (DC Vs RR)- 2021

    Riyan Parag बने Rajasthan Royals के सबसे यंग कैप्टन

    राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रियान पराग ने साल 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद से वह इस टीम का हिस्सा है। अब पहली बार है जब रियान पराग कप्तानी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    आईपीएल 2025 के पहले तीन मैच में वह राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पहले मैच में कप्तानी करते हुए इतिहास रचा।

    उन्होंने 23 साल और 133 दिन की उम्र में राजस्थान की कप्तानी की और इस दौरान स्टीव स्मिथ का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। स्टीव स्मिथ उनसे पहले 24 साल और 347 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के सबसे यंग कप्तान थे।