यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या MS Dhoni खेलेंगे IPL 2025? सीएसके के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने एक शब्द में दिया जवाब, वायरल हुआ वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से फैंस को मंत्रमुग्ध कर कर दिया है। हालांकि फैंस का मानना है कि यह ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से फैंस को मंत्रमुग्ध कर कर दिया है। आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी ने अपनी कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में फैंस का मानना है कि यह सीजन उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा। हालांकि दो पूर्व भारतीय खिलाड़ियों का मानना है कि वह आगे भी आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे।
आईपीएल 2023 (IPL) एमएस धोनी का आखिरी सीजन माना जा रहा था। हालांकि, फैंस का प्यार देखकर उन्होंने 17वां सीजन भी खेलने का एलान किया था। इस सीजन वह अपनी हिटिंग बल्लेबाजी से फैंस का फैंस दिल जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी ने तीन लगातार सिक्स लगाकर अपनी पुरानी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था।
सुरेश रैना और आरपी सिंह ने की भविष्यवाणी
वहीं, जियो सिनेमा पर कमेंट्री करने के दौरान सुरेश रैना और तेज गेंदबाज आरपी सिंह का मानना है कि एमएस धोनी अभी एक दो सीजन और खेलेंगे। दरअसल, जियो सिनेमा पर धोनी के आईपीएल भविष्य पर चर्चा की गई। इस दौरान एंकर ने रैना और आरपी सिंह से सवाल किया कि क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हैं।
Another #TATAIPL season for Thala Dhoni? 🥹#IPLonJioCinema | @ImRaina | @rpsingh | @anantyagi_ pic.twitter.com/eeMUfyryGT
— JioCinema (@JioCinema) April 17, 2024
यह भी पढ़ें- PAK vs NZ T20I: टी20 सीरीज में पाकिस्तान के सामने न्यूजीलैंड, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट; जानें पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2025 भी खेलेंगे एमएस धोनी
इस पर आरपी सिंह ने कहा, 'ऐसा लग तो नहीं रहा है कि यह उनका आखिरी सीजन होगा। रैना क्या लगाता है खेलेंगे।' इस पर सुरेश रैना ने कहा, खेलेंगे। इस पर आरपी सिंह ने फिर से जवाब दिया, एक सीजन बोलेंगे तो दो सीजन खथेल जाएंगे।