Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PBKS vs RR: 3 साल बाद यशस्वी जायसवाल के साथ हुआ ऐसा, अर्धशतक जड़ने पर भी बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 05 Apr 2025 10:02 PM (IST)

    PBKS vs RR IPL 2025 इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 18वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में आयोजित है। राजस्थान रॉयल्स ने सलामी बल ...और पढ़ें

    यशस्वी जायसवाल ने जड़ी फिफ्टी। फोटो- सोशल मीडिया
    यशस्वी जायसवाल ने जड़ी फिफ्टी। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. यशस्वी जायसवाल ने जड़ा आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक
    2. 40 गेंद पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जड़ी फिफ्टी
    3. तीन साल पहले 39 गेंद पर जड़ी थी फिफ्टी

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले गए शुरुआती तीन मैचों में मात्र 34 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तान संजू सैमसन को निराश नहीं किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ 45 गेंद पांच छक्के और तीन चौकों की मदद से अपने 67 रन बनाए। यशस्वी को लॉकी फर्ग्यूसन ने बोल्ड किया। हालांकि, इस पारी की बदौलत भी जायसवाल के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

    मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रायल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में किंग्स टास जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। राजस्थान रायल्स के सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल और टीम के कप्तान संजू सैमसेन ने टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाते हुए 10.2 ओवर में टीम का स्कोर 89 रन पहुंचा दिया।

    राजस्थान की तेज शुरुआत

    इस खतरनाक जोड़ी को तोड़ने काम लॉकी फर्ग्यूसन ने किया। उन्होंने संजू सैमसन को 38 के नीजी स्कोर पर कप्तान श्रेयस के हाथों कैच आउट करवाया। आउट होने से पहले संजू ने छह चौकों की मदद से 26 गेंद पर 38 रन बनाए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंद का सामना करते हुए इस सीजन की पहली फिफ्टी जड़ी। यह जायसवाल की आईपीएल में सबसे धीमी फिफ्टी रही।

    जायसवाल ने जड़ी सबसे धीमी फिफ्टी

    जायसवाल ने अपने पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 39 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने के बाद जायसवाल ने रफ्तार पड़ी और 148 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। जायसवाल के फॉर्म में वापस लौटने से राजस्थान रॉयल्स की चिंताएं कम हो गई होंगी।

    खबरें और भी

    पारी के बाद कहा- मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा

    अपनी पारी पर यशस्वी जायसवाल ने कहा, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और मैंने आज का खेल बहुत एन्जॉय किया। मैं बस अपना इरादा बनाए रख रहा था। मेरी टीम के लिए क्या महत्वपूर्ण है। अपनी लय में आने की कोशिश कर रहा हूं। विकेट शुरू में बहुत अच्छा था और हमने अपने शॉट खेलने की कोशिश की। यह हमारे गेंदबाजों के लिए अच्छा होगा।

    यह भी पढ़ें- CSK vs DC: 'सोचा नहीं था कि इतनी...', ऐतिहासिक जीत पर अक्षर पटेल ने कही बड़ी बात, टीम को भविष्य के खतरे से किया सावधान