विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान का वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक धमाका, आयरलैंड को रौंदकर सीरीज पर किया शानदार कब्जा

Published: Thu, 13 Aug 2026 09:51 AM (IST)

इब्राहिम जादरान (107) और सेदीकुल्लाह अटल (143) के शतकों की बदौलत अफगानिस्‍तान ने 5 वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में आयरलैंड को 42 रनों से करारी शिकस्‍त दी।

इब्राहिम जादरान और सेदीकुल्लाह अटल

इब्राहिम जादरान और सेदीकुल्लाह अटल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सलामी बल्‍लेबाज इब्राहिम जादरान (107) और सेदीकुल्लाह अटल (143) के शतकों की बदौलत अफगानिस्‍तान ने 5 वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में आयरलैंड को 42 रनों से करारी शिकस्‍त दी। इसके साथ ही अफगानिस्‍तान ने सीरीज पर भी कब्‍जा जमा लिया। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। इसके बाद मेहमान अफगान टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई। आखिरी वनडे शुक्रवार, 14 अगस्‍त को खेला जाएगा।

चौथे वनडे की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 343 रन बनाए। वनडे में यह अफगान टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्‍कोर है। इससे पहले अफगानिस्‍तान ने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 339/6 स्‍कोर किया था। 344 रन चेज करने उतरी आयरलैंड टीम 48 ओवर में 301 रन पर ढेर हो गई।

 

 

अफगानिस्‍तान की शुरुआत तो खराब रही और दूसरे ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (12) कैच आउट हुए। इसके बाद इब्राहिम जादरान और सेदीकुल्लाह अटल ने शतक ठोके। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 220 गेंदों पर 231 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। यह अफगानिस्‍तान के लिए वनडे क्रिकेट में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। यह जोड़ी एक ही वनडे पारी में शतक लगाने वाली चौथी अफगान जोड़ी भी बन गई है।

  • मोहम्मद शहजाद और नूर अली जदरान बनाम कनाडा, 2010
  • रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जदरान बनाम बांग्लादेश, 2023
  • अजमतुल्लाह ओमरजई और मोहम्मद नबी बनाम श्रीलंका, 2024

गैविन होए ने जादरान और अटल के बीच हुई साझेदारी को तोड़ा। 39वें ओवर में होए ने जादरान को बोल्‍ड किया। अफगानिस्‍तान के ओपनर ने 11 चौकों और 1 छक्‍के की मदद से 118 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। वहीं अटल ने 120 गेंदों पर 143 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 17 चौके और 4 हवाई फायर भी किए। दरविश रसूली ने 24, अजमतुल्लाह ओमरजई ने 15 और राशिद खान ने 11 रन बनाए।

जवाब में आयरलैंड को शुरुआत तो अच्‍छी मिली, पर मिडिल ऑर्डर खास नहीं कर पाया। ओपनर एंड्रयू बालबर्नी ने शतक लगाया। उन्‍होंने 119 गेंदों का सामना किया और 109 रन बनाए। कप्‍तान पॉल स्‍टर्लिंग ने 27 रन बनाए। 5 नंबर पर उतरे कर्टिस कैम्फर शतक से चूक गए। उन्‍होंने 46 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी खेलकर जीत की उम्‍मीद जगाई। हालांकि, उनके आउट होते ही पूरी टीम बिखर गई। अफगानिस्‍तान की ओर से यामीन अहमदजई ने 4 विकेट चटकाए। राशिद खान ने 3 शिकार किए। अजमतुल्लाह ओमरजई के खाते में 2 विकेट आए।

 

 

यह भी पढ़ें- IRE vs AFG: राशिद खान के एक 'छक्के' ने किया आयरलैंड का तगड़ा नुकसान, अफगानिस्तान को मिली दमदार जीत

यह भी पढ़ें- IRE vs AFG: नए कप्तान के साथ उतरेगा अफगानिस्तान, आयरलैंड दौरे के लिए हुआ वनडे टीम का एलान