AUS vs ENG 3rd Test Day 1: एलेक्स कैरी का शतक और Cameron Green का डक, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल अब समाप्त हो गया है। एलेक्स कैरी के शतक की बदौलत ऑस्ट्रे ...और पढ़ें

एलेक्स कैरी ने लगाया शतक।
HighLights
उस्मान ख्वाजा शतक से चूके
ख्वाजा ने खेली 82 रन की पारी
जोफ्रा आर्चर ने चटकाए 3 विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल अब समाप्त हो गया है। पहले दिन 83 ओवर का खेल हुआ। स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। मिचेल स्टार्क (33) और नाथन लियोन (0) क्रीज पर डटे हुए हैं।
मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और ऑस्ट्रेलिया को 33 के स्कोर पर 2 झटके लगे। जेक वेदरल्ड (18) को जोफ्रा आर्चर ने तो ट्रेविस हेड (10) को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा।
आर्चर ने कराई वापसी
इसके बाद मार्नस लाबुशेन ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 25वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की वापसी कराई। ओवर की पहल गेंद पर आर्चर ने लाबुशेन (19) का शिकार किया। 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैमरन ग्रीन को तो आर्चर ने खाता ही नहीं खोलने दिया। ग्रीन एक दिन पहले हुई आईपीएल की नीलामी में 25 करोड़ 20 लाख रुपये में बिके थे। कोलकाता ने रिकॉर्ड बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा था।
शतक नहीं बना पाए ख्वाजा
लगातार 2 विकेट गंवाने के बाद एलेक्स कैरी ने उस्मान ख्वाजा का साथ दिया। दोनों के बीच 91 रन की पार्टनरशिप हुई। विल जैक्स ने ख्वाजा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। ख्वाजा शतक से चूक गए। उन्होंने 10 चौकों की बदौलत 126 गेंदों पर 82 रन बनाए। इसके बाद जोश इंग्लिश ने 39 गेंदों पर 32 रनों का योगदान दिया। कप्तान पैट कमिंस के बल्ले से 13 रन निकले।
खबरें और भी
एलेक्स कैरी के रूप में ऑस्ट्रेलिया को दिन का आखिरी झटका लगा। कैरी ने 143 गेंदों का सामना किया और 106 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का भी लगाया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर 3 विकेट चटका चुके हैं। वहीं ब्रायडन कार्स और विल जैक्स को 2-2 सफलताएं मिलीं।