यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AUS vs WI 2nd Test: मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर, केवेम हॉज और जोशुआ डा सिल्वा ने संभाली वेस्टइंडीज की पारी
टॉस जीतकर ब्रिस्बेन की गाबा पिच पर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान कैग ब्रैथवेट और चंद्रपॉल ने पारी की शुरुआत की। ब्रैथवेट 4 र ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहले दिन स्टंप्स तक वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। केविन सिंक्लेयर 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।
टॉस जीतकर ब्रिस्बेन की गाबा पिच पर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान कैग ब्रैथवेट और चंद्रपॉल ने पारी की शुरुआत की। ब्रैथवेट 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। 9 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। चंद्रपॉल ने 21 रन का योगदान दिया।
मिचेल स्टार्क ने बरपाया कहर
किर्क मैकेंजी ने 25 गेंद पर 21 रन की पारी खेली। एलिन अथानाजे ने 22 गेंद का सामना करते हुए मात्र 8 रन की पारी खेली। 64 रन पर वेस्टइंडीज ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी का जवाब उनके पास नहीं है। इसके बाद केवेम हॉज और जोशुआ डा सिल्वा ने मोर्चा संभाला।
यह भी पढ़ें- Ben Stokes wicket Video: बुमराह ने बेन स्टोक्स को किया गुमराह, लाइन और लेंथ से गच्चा खा गए इंग्लिश कप्तान
केवेम हॉज और जोशुआ डा सिल्वा के बीच हुई साझेदारी
केवेम हॉज और जोशुआ डा सिल्वा के बीच छठे विकेट के लिए 312 गेंद पर 149 रन की पार्टनरशिप हुई। जोशुआ डा सिल्वा ने 157 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। वहीं, केवेम हॉज ने 194 गेंद पर 71 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन की आखिरी विकेट अल्जारी जोसेफ के रूप में गिरी। अल्जारी जोसेफ ने 32 रन बनाए।
खबरें और भी
स्टार्क ने लिए चार विकेट
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 20 ओवर में 68 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए। वहीं, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 16.4 ओवर में 32 रन खर्च करके 2 विकेट हासिल किया। पैट कमिंस और नाथन लियोन को 1-1 विकेट मिला।