Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs AUS: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का विजयी आगाज, 'बांग्ला टाइगर्स' को घर में किया शर्मसार

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 07:03 PM (IST)

    बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एडम जैंपा और कूपर कोनोली ने शानदार खेल दिखाया। ...और पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया

    ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया

    HighLights

    1. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20

    2. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को हराया

    3. एडम जैंपा और कूपर कोनोली का शानदार प्रदर्शन

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कूपर कोनोली की बेहतरीन बल्लेबाजी और एडम जैंपा की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले टी20 मैच में हरा दिया है। वनडे सीरीज में हार के बाद कंगारू टीम ने वापसी की और टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश की बल्लेबाजी मुकाबले में फ्लॉप रही और पहले बैटिंग करते हुए 131 रनों पर सिमट गई।

    बांग्लादेश अपने ही जाल में फंस गई क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स उनके बल्लेबाजों पर भारी पड़े। इससे पहले वनडे सीरीज में बांग्लादेश की टीम ने शानदार खेल दिखाया था और कंगारुओं के खिलाफ पहली बार 50 ओवर की सीरीज अपने नाम की थी। हालांकि, पहले टी20 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के लिए जैंपा और कोनोली जीत के हीरो रहे।

    ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के आगे बांग्लादेश पस्त

    चट्टोग्राम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की। अनुभवी स्पिनर एडम जैंपा ने बेहतरीन बॉलिंग की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जैंपा ने 4 ओवर में 18 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जोएल डेविस ने भी गेंद के साथ अच्छा कार्य किया और उन्होंने 3 ओवर में 17 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।

    बांग्लादेश की बल्लेबाजी देखें, तो कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका। मेहदी हसन उनके लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। उनके अलावा सैफ हसन ने 20 रन बनाए। इन दोनों को छोड़कर अन्य दूसरा बल्लेबाज 20 रन के स्कोर को नहीं छू सका और पूरी टीम 19 ओवरों में 131 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने भी 2 विकेट चटकाए।

    खबरें और भी

    कूपर कोनोली की शानदार बल्लेबाजी

    132 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। कंगारू टीम को पहला झटका मात्र 13 रनों के स्कोर पर लगा। इसके बाद कूपर कोनोली तीसरे नंबर पर बैटिंग करने के लिए आए। उन्होंने 27 गेंदों पर 47 रन बनाए। कोनोली के अलावा दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोरर टिम डेविड रहे, जिन्होंने 16 बॉल पर 20 रन बनाए। मेहमान टीम ने मैच को 18.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की।

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A: 'करो या मरो' मुकाबले में इंडिया-ए ने दिखाया जलवा, अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- प्रिंस यादव को क्रिकेटर नहीं बनाना चाहते थे पिता, अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू के बाद भावुक होकर पुराने दिनों को किया याद