BAN vs PAK: बांग्लादेश ने कर दी पाकिस्तान की फजीहत, घर में बुलाकर पहली बार दी शिकस्त
बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रनों से हरा दिया। ये बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ अपने घर में पहली टेस्ट जीत है ...और पढ़ें
-1778585382611_m.webp)
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दी मात
HighLights
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दी मात
पाकिस्तान की बांग्लादेश में पहली टेस्ट हार
नाहिद राणा ने पाकिस्तान को किया परेशान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में तो ये टीम लगातार पिछड़ती जा रही है। शान मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंगलवार बांग्लादेश ने 104 रनों से ऐतिहासिक शिकस्त दी। ये पाकिस्तान की बांग्लादेश में पहली हार है।
शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने नाहिद राणा की दमदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को पहली बार अपने घर में हराया। जीत के लिए पाकिस्तान को 268 रनों की जरूरत थी। मैच कै पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तानी टीम महज 163 रनों पर ही ढेर हो गई।
नाहिद राणा के आगे बेबस पाकिस्तान
राणा ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। राणा ने 40 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। राणा ने पाकिस्तान के मध्य क्रम को आड़े हाथों लिया। उनके अलावा तस्कीन अहमद और ताइजुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज के हिस्से एक विकेट आया।
बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 153 रनों के साथ की थी। मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी नौ विकेट के नुकसान पर 240 रनों पर ही घोषित कर दी। नजमुल हसन शांतो ने 58 और मुस्फीकुर रहीम ने 16 रनों से पारी को आगे बढ़ाया। रहीम अपने खाते में सिर्फ छह रनों का इजाफा कर सके और हसन अली की गेंद पर आउट हो गए। लिटन दास भी 11 रन बनाकर शाहीन शाह अफरीदी का शिकार बने।
खबरें और भी
नोमान अली ने शांतो को शतक बनाने से रोका और 87 रनों पर उनकी पारी का अंत कर दिया। इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 150 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके मारे। उनका विकेट 216 रनों पर गिरा। इसके बाद बांग्लादेश ने मिराज (24), इस्लाम (3) और तस्कीन अहमद (11) के विकेट खोए। अहमद के आउट होते ही बांग्लादेश ने पारी घोषित कर दी।
ढह गई पाकिस्तानी बल्लेबाजी
पाकिस्तान को 268 रनों का टारगेट मिला क्योंकि उसके पास पहली पारी के आधार पर 27 रनों की बढ़त थी। इस स्कोर के सामने पाकिस्तानी टीम लगातार विकेट खोती रही। तस्कीन अहमद ने इमाम उल हक को आउट कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया। पहली पारी के शतकवीर अजान अवैस सिर्फ 15 रन बनाकर मिराज की गेंद पर आउट हो गए। शान मसूद को राणा ने आउट कर अपना खाता खोला और फिर उन्होंने पूरे मध्य क्रम को परेशान कर दिया।
पाकिस्तान के लिए साउद शकील ने लड़ाई लड़ी। उन्होंने 113 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। उनको दूसरे छोर से साथ नहीं मिला और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: शाहीन अफरीदी ने शोएब अख्तर के क्लब में मारी एंट्री, शांतो की कप्तानी पारी से मजबूत स्थिति में बांग्लादेश
यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: अवैस का शतक और रिजवान की फिफ्टी भी नहीं सुधार सकी पाकिस्तान की हालत, बांग्लादेश ने बनाई बढ़त