Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs PAK: अवैस का शतक और रिजवान की फिफ्टी भी नहीं सुधार सकी पाकिस्तान की हालत, बांग्लादेश ने बनाई बढ़त

    Updated: Sun, 10 May 2026 07:26 PM (IST)

    डेब्यू कर रहे अजान अवैस के शतक और रिजवान-सलमान के अर्धशतकों के बावजूद पाकिस्तान ढाका टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पिछड़ गया। तीसरे दिन का खेल खत्म हो ...और पढ़ें

    बांग्लादेश के खिलाफ पिछड़ी पाकिस्तान

    बांग्लादेश के खिलाफ पिछड़ी पाकिस्तान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। डेब्यू कर रहे अजान अवैस के शानदार शतक के अलावा मोहम्मद रिजवान और सलमान अली अगा के अर्धशतक भी पाकिस्तान को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी स्थिति में नहीं पहुंचा सके। तीसरे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने पाकिस्तान पर 34 रनों की बढ़त ले ली है।

    बांग्लादेश ने दिन का अंत बिना किसी नुकसान के सात रनों के साथ किया। बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे। पाकिस्तानी टीम इस स्कोर के सामने अपनी पहली पारी में 386 रन ही बना सकी।

    बल्लेबाजों ने किया निराश

    पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 179 रनों के साथ की थी। लग रहा था कि वह आसानी से बांग्लादेश के स्कोर के पार चली जाएगी जो हो नहीं सका। दिन के पहले सत्र में बांग्लादेश के स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने अपना जलवा दिखाया। 85 रनों से दिन का आगाज करने वाले अवैस ने शतक तो पूरा कर लिया, लेकिन अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा सके। वह घर से बाहर डेब्यू टेस्ट में शतक ठोकने वाले पाकिस्तान के सिर्फ तीसरे ही बल्लेबाज हैं। 210 के कुल स्कोर पर वह आउट हो गए। उन्होंने 165 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 103 रन बनाए।

    उनके आउट होते ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम का मध्य क्रम पूरी तरह से ढह गया। कप्तान शान मसूद (9), साउद शकील (0) और अब्दुल्लाह फजल आउट हो गए। अब्दुल्लाह ने 120 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए।

    रिजवान और सलमान की पारी

    पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 230 रन था। यहां से रिजवान और सलमान ने एक साझेदारी की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। रिजवान 349 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 79 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 59 रन बनाए। टीम के स्कोर में चार रनों का इजाफा हुआ था तभी सलमान भी आउट हो गए।

    खबरें और भी

    यहां से फिर पाकिस्तान की पारी को सिमटने में ज्यादा समय नहीं लगा। निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए। नोमान अली ने दो, शाहीन शाह अफरीदी ने 13, हसन अली ने छह और मोहम्मद अब्बास ने छह रन बनाए।

    बांग्लादेश के लिए मिराज ने पांच विकेट लिए। तस्कीन अहमद और ताइजुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए। नाहिर राणा के हिस्से एक विकेट आया।

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st Test Day-2: पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी ने बांग्लादेश की नाक में किया दम, मजबूत स्थिति में पाक

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK 1st Test Day-1: कप्‍तान शांतो ने रचा इतिहास, ढाका में बांग्‍लादेश ने पाकिस्‍तान के खिलाफ ढाया कहर