BAN vs PAK: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने से 3 विकेट दूर बांग्लादेश, ताइजुल इस्लाम की फिरकी ने किया कमाल
बांग्लादेश, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के करीब है। उसे जीत के लिए सिर्फ तीन विकेट और चाहिए। ताइजुल इस्लाम ने चार विकेट लेकर टीम को ...और पढ़ें
-1779199454423_m.webp)
बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर बनाई पकड़

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, सिलहट: बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम के चार विकेट की मदद से बांग्लादेश मेहमान टीम पाकिस्तान के विरुद्ध न सिर्फ टेस्ट सीरीज जीतने बल्कि क्लीन स्वीप से सिर्फ तीन विकेट दूर रह गया है।
दूसरे टेस्ट के चौथे दिन, 437 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने मेहमान टीम पाकिस्तान के 316 रन तक सात विकेट चटका दिए। बांग्लादेश ने पहला टेस्ट 104 रनों से जीता था। यह बांग्लादेश का पाक के विरुद्ध लगातार दूसरी सीरीज में क्लीन स्वीप होगा।
रिजवान से आखिरी उम्मीद
पाकिस्तान के लिए आखिरी उम्मीद के तौर पर मोहम्मद रिजवान 75 रन बनाकर खेल रहे थे और दिन का खेल खत्म होने पर साजिद खान आठ रन पर थे। सलमान आगा और कप्तान शान मसूद ने 71-71 रन बनाकर पाकिस्तान को टेस्ट मैच पांचवें दिन तक ले जाने में मदद की। आगा और रिजवान ने छठे विकेट के लिए 134 रन जोड़कर पाकिस्तान को जीत की थोड़ी उम्मीद जगाई थी।
पाकिस्तान का स्कोर एक समय छह विकेट पर 162 रन हो गया था। बांग्लादेश पहली पारी में 278 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 232 रनों पर समेट दिया था। पाकिस्तान की हार अब इसलिए भी पक्की लग रही है, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में जीत के लिए 418 रनों से ज्यादा का लक्ष्य कोई भी दूसरी टीम सफलतापूर्वक हासिल नहीं कर पाई है।
बाबर आजम फिर फेल
बाबर आजम से एक बार फिर इस मैच में उम्मीदें थीं और उन्होंने जिस तरह की शुरुआत की थी उससे उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई थीं, लेकिन हमेशा की तरह बाबर इस बार भी अच्छी शुरुआ को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। वह 52 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हो गए।