Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAN vs PAK: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, पाकिस्तान का अपने घर में किया क्लीन स्वीप

    Updated: Wed, 20 May 2026 11:35 AM (GMT+05:30)

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने पहली बार अपने घर में पाकिस्तान को ...और पढ़ें

    BAN vs PAK Test: बांग्लादेश ने अपने घर में पहली बार पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ

    BAN vs PAK Test: बांग्लादेश ने अपने घर में पहली बार पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। BAN vs PAK 2nd Test 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान पर 78 रन से जीत दर्ज की और इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को अपने घर पर पहली बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया। 

    मैच की चौथी पारी में बांग्लादेश (Bangladesh) ने पाकिस्तान (Pakistan National Cricket Team) के सामने 437 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में खेल के चौथे दिन के पहले सेशन में पाकिस्तान की टीम 358 रन के स्कोर ऑलआउट हो गई। इस तरह बांग्लादेश ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया। टेस्ट में बांग्लादेश की पाकिस्तान पर ये लगातार चौथी जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में जाकर दो मैचों में सीरीज में हराया था। 

    Bangladesh ने PAK को दूसरे टेस्ट में 78 रन से हराया

    दरअसल, 20 मई यानी आज बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए केवल 3 विकेट की जरूरत थी। मोहम्मद रिजवान बीते दिन 75 रन बनाकर नाबाद रहे थे और पाकिस्तान की टीम की आखिरी उम्मीद भी उनसे थी।

    5वें दिन जीत के लिए पाकिस्तान को 121 रन के लक्ष्य की जरूरत थी। रिजवान और सलमान आगा के बीच 134 रन की साझेदारी हुई, जिसने बांग्लादेश को जीत के लिए काफी देर तक इंतजार करवाया, जबकि ऐसा लग रहा था कि वो पाकिस्तान को पूरी तरह से निपटाने के रास्ते पर है, लेकिन आधे घंटे में ताइजुल इस्लाम ने दो अहम विकेट लेकर उस साझेदारी को तोड़ दिया, जिसके बाद मेजबान टीम ने जीत की नींव रखी और आखिरी दिन साजिद खान, मोहम्मद रिजवान और खुर्रम शहजाद आउट हुए। रिजवान ने 166 गेंदों में 94 रन बनाए। उन्होंने अंत तक लड़ाई तो की, लेकिन वो अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए।

    खबरें और भी

    बांग्लादेश के लिटन दास ने पलटा मैच का रुख

    मैच की शुरुआत में बांग्लादेश की टीम मुश्किल में दिख रही थी। पहले बैटिंग करते हुए टीम का स्कोर 116/6 हो चुका था। पाकिस्तान ने पूरे मैच में पकड़ बना रखी थी, लेकिन फिर लिटन दास ने दवाब में शानदार शतक जड़ा और मैच का रुख पलट दिया। उनकी पारी ने बांग्लादेश को सिर्फ संभाला ही नहीं, बल्कि टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

    लिटन दास (Litton Das Player of the Match) के 126 रन की शानदार पारी के दम पर पहली पारी में बांग्लादेश ने 278 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर ऑलआउट हुई। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम के 137 रन, लिटन दास के 69 रन और ओपनर महमूदल हसन जॉय के 52 रन की पारियों के दम पर 390 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 437 रन का टारगेट रखा।

    इसके जवाब में शान मसूद की पाकिस्तानी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। ताइजुल इस्लाम ने कुल 9 विकेट लिए और आख‍िरी पारी में उन्होंने 6 विकेट लेकर पाकिस्तान को 358 रन पर ऑलआउट किया। दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए कप्तान शान मसूद ने 71 रन बनाए। बाबर आजम के बल्ले से 47 रन निकले, सलमान आगा ने 71 रन बनाए और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 94 रन की पारी खेली, लेकिन ताइजुल इस्लाम ने कुल 6 विकेट लिए और पाकिस्तान की टीम को 358 रन पर समेट दिया। उनके अलावा नाहिद राणा ने दो विकेट लिए, जबकि शोरिफुल इस्लाम और मेहदी हसन को 1-1 सफलता मिली।

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने से 3 विकेट दूर बांग्लादेश, ताइजुल इस्लाम की फिरकी ने किया कमाल

    यह भी पढ़ें- BAN vs PAK: रहीम के शतक से बांग्लादेश ने पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, दिया 437 रनों का टारगेट