DPL 2026: यश धुल की कप्तानी पारी से जीती सेंट्रल दिल्ली, मनी ग्रेवाल ने की कप्तान की जमकर तारीफ
दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को नौ विकेट से हराया। कप्तान यश धुल ने नाबाद शतक जड़ा, जबकि मनी ग्रेवाल ने शानदार गें ...और पढ़ें

यश धुल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) में सेंट्रल दिल्ली किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने पुरानी दिल्ली 6 को नौ विकेट से हराया। ये मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, जिसकी वजह से मैच 15 ओवर का ही हो सका। सेंट्रल दिल्ली के लिए कप्तान यश धुल ने कमाल की पारी खेली और शतक लगाया।
सेंट्रल दिल्ली के लिए गेंदबाजी में मनी ग्रेवाल ने कमाल की बॉलिंग की। उनकी धारदार गेंदबाजी की वजह से ही सेंट्रल दिल्ली को आसान जीत मिल सकी। मैच के बाद ग्रेवाल ने कप्तान धुल की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि धुल जब क्रीज पर होते हैं, तो टीम को कोई टेंशन नहीं होती है। उनके क्रीज पर रहते टीम मैच नहीं हार सकती है।
मनी ग्रेवाल ने की यश धुल की तारीफ
मनी ग्रेवाल ने गेंद से हमला बोला, जबकि यश धुल ने चेज में नाबाद शतक जड़कर मैच अपने नाम कर लिया। जीत के बाद ग्रेवाल ने धुल की तारीफ की। उन्होंने कहा, "यश धुल ऐसे खिलाड़ी हैं जो जिम्मेदारी लेते हैं और टीम के लिए मैच जिताते हैं। जब तक वे क्रिज पर होते हैं, चाहे लक्ष्य कुछ भी हो, हमें विश्वास रहता है कि हम मैच में हैं। वे बेहतरीन फॉर्म में हैं।"
ग्रेवाल का प्लान काम आया
अपनी गेंदबाजी के बारे में ग्रेवाल ने बताया कि डेथ ओवरों में हमलावर रुख अपनाने और सही जगह गेंद डालने की योजना थी। कुछ और विकेट लेकर नए बल्लेबाजों को बाहर निकालने से रन बनाना मुश्किल हो जाता। उन्होंने योजना को सही तरीके से लागू किया और नतीजा मिला।
खबरें और भी
पुरानी दिल्ली 6 की पारी में उतार-चढ़ाव
पहले बल्लेबाजी करते हुए पुरानी दिल्ली 6 जल्दी दबाव में आ गई। मनी ग्रेवाल ने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। नौवें ओवर तक टीम 55/5 पर सिमट गई। इस मुश्किल वक्त में रोहन राठी और अश्विनी चिलर ने छठी विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी की। राठी ने 21 गेंदों में 46 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि चिलर ने 29 गेंदों पर 38 रन बनाकर पारी संभाली। इस जोड़ी की बदौलत टीम 15 ओवर में 140/7 तक पहुंच गई। मनी ग्रेवाल तीन ओवर में 3/22 के आंकड़े लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। गवनीश खुराना ने भी 2/22 देकर दबाव बनाए रखा।