भारतीय क्रिकेट इतिहास में केवल एक नाम, रोहित शर्मा के शतकों का ऐसा रिकॉर्ड; जो सभी बल्लेबाजों के लिए बनकर रह गया सपना
रोहित शर्मा ने भारत के लिए एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कोई दूसरा भारतीय नहीं कर सका है। शतकों के बादशाह भले ही सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली हैं ...और पढ़ें
-1785942612543_m.webp)
रोहित शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज हुए हैं। तेंदुलकर और विराट ने ऐसे कारनामे किए हैं, जिसे हासिल करना हर बल्लेबाज का सपना होता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर ने 100 शतक लगाया, तो विराट ने भी 85 सेंचुरी ठोक दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में ये दोनों पहले और दूसरे स्थान पर हैं।
विराट जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो उनके हर रन पर कोई न कोई रिकॉर्ड बनता है। हालांकि, शतकों के बादशाह होने के बावजूद तेंदुलकर और विराट एक कमाल नहीं कर सके, जो रोहित शर्मा ने कर दिखाया। रोहित के नाम शतकों का एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो अब तक भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं बना सका है।
रोहित शर्मा के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड
रोहित को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे हैं। उनकी उम्र को देखते हुए कहा जा रहा है कि वे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। हाालांकि, रोहित ने अपनी निरंतरता का परिचय बढ़ती उम्र के साथ दिया है। इसी के साथ उन्होंने 30 साल से 39 साल की उम्र के बीच एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो दूसरा कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर सका है। यहां तक कि सचिन और विराट भी खास कमाल नहीं कर सके।
रोहित 30 से 39 साल की उम्र के बीच हार साल शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। तेंदुलकर इस दौरान 39 साल की उम्र में शतक लगाने से चूक गए थे। विराट कोहली 32 साल की उम्र में शतक नहीं लगा सके थे। राहुल द्रविड़ के बल्ले से भी 39 साल की उम्र में सेंचुरी नहीं निकली थी। 31वें और 35वें साल में गावस्कर भी सैकड़ा जड़ सके थे। इसी के साथ रोहित का ये रिकॉर्ड आज तक अमर है।
खबरें और भी
रोहित का इंटरनेशनल करियर
रोहित ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेलते हुए 4301 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं। हिटमैन ने अब तक 228 वनडे मैचों में खेलते हुए लगभग 49 की औसत के साथ 11895 रन बनाए हैं। इसमें 34 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। 39 वर्षीय ने 159 टी20 मैचों में 5 शतक और 32 अर्धशतक के दम पर 4231 रन बनाए हैं।