ENG vs PAK 1st Test: रॉबिन्सन-टंग के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, इंग्लैंड ने 3 दिन में जीता टेस्ट मैच
इंग्लैंड ने शुक्रवार को पहले टेस्ट में पाकिस्तान को तीन दिन के अंदर ही पारी और 103 रन से हरा दिया।

इंग्लैंड टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एपी, लीड्स। इंग्लैंड ने शुक्रवार को पहले टेस्ट में पाकिस्तान को तीन दिन के अंदर ही पारी और 103 रन से हरा दिया। टीम वापसी करने वाले कप्तान जो रूट के नेतृत्व में यह जीत इंग्लैंड के लिए बैजबॉल के बाद के नए दौर की शानदार शुरुआत रही।
तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 409 रन पर समाप्त हुई। इससे उसे पाकिस्तान पर 238 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी को सिर्फ 135 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की पारी 37.3 ओवर में खत्म हो गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट गुरुवार से लार्ड्स में खेला जाएगा।
Robbo 🤝 Tonguey 🔥 pic.twitter.com/ieXBD4EHRO
— England Cricket (@englandcricket) August 21, 2026
इंग्लैंड के चार तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ओली राबिंसन ने तीन और विकेट लिए। लंच के बाद जोश टंग को गेंदबाजी पर लगाया गया और उन्होंने करीब 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए।
वहीं गस एटकिंसन ने भी शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान का विकेट हासिल किया। मुकाबले में राबिंसन और टंग ने कुल आठ-आठ विकेट लिए। पहली पारी में दोनों ने पांच-पांच विकेट लिए थे।
इस जीत से कहा जा सकता है कि इंग्लैंड अब एक नए दौर में है। क्योंकि पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के संन्यास और जून में न्यूजीलैंड से सीरीज में 1-2 की हार के बाद टेस्ट कोच ब्रेंडन मैकुलम को हटाए जाने के बाद टीम में बदलाव हुआ है।
WHAT A PERFORMANCE 🦁
— England Cricket (@englandcricket) August 21, 2026
Dominant with bat and ball 🏏
Victory by an innings and 103 runs in Leeds! 👏 pic.twitter.com/yLIPgBu2Ke
यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान घटिया टीम, उन्हें 3-0 से पीटो', टेस्ट सीरीज के बीच स्टुअर्ट ब्रॉड ने पाक का उड़ाया मजाक
